
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 16th Jan 2020
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में स्थिरता के बाद फिर दाम कम हुए हैं। वास्तव में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में कटौती हुई है। जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम ( Diesel Price Today ) में 14 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है। जिसकी वजह से देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 69 रुपए के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गए हैं। आइए आपको भी बताते हैैं कि आखिर आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे...
पेट्रोल के दाम में कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.55, 78.14 और 81.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद दाम 78.49 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
14 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में औसतन 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 69 रुपए प्रति लीटर के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आते हुए 68.92 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में दाम 71.29 रुपए प्रति लीटर पर आ चुके हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 72.27 और 72.83 रुपए प्रति लीटर पर आ चुके हैं।
Updated on:
16 Jan 2020 07:39 am
Published on:
16 Jan 2020 07:38 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
