11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कितने हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां जानिए फटाफट अपडेट

पेट्रोल की कीमत में 59 दिन से नहीं हुआ किसी तरह का बदलाव डीजल की कीमत में 2 अक्टूबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत जारी

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत जारी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज फिर से स्थिरता देखने को मिल रही है। जहां डीजल की कीमत में 2 अक्टूबर से कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत लगातार 59 दिन से स्थिर बनी हुई है। इंटरनेशनल मार्केट में कोरोना वैक्सीन अपडेट के कारण क्रूड ऑयल की कीमत में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 44 डॉलर से ज्यादा पर कारोबार कर रहे हैं। जबकि डब्ल्यूटीआई 42 डॉलर के प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी चुकानी होगी।

यह भी पढ़ेंः-आ गए पेट्रोल और डीजल के आज के दाम, फटाफट जानिए कितनी हो गई है कीमत

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल कीमत 48 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 2 अक्टूबर को डीजल की कीमत में 6 से 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति कम हुए थे। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.46 रुपए और 76.86 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। जबकि कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 73.99 रुपए और 75.95 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः-2500 करोड़ का ऐलानी डोज भी लक्ष्मी विलास बैंक को नहीं दे सका बूस्टर

पेट्रोल की कीमत में स्थिरता जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में लगातार 59 वें दिन भी स्थिरता देखने को मिली है। आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में गिरावट 22 सितंबर को देखने को मिली थी। उस दिन देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल 81.06, 82.59 और 87.74 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली थी। जहां दाम 84.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आज भी आपको वहीं दाम चुकाने होंगे।