8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today : डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी, पेट्रोल के दाम लगातार पांचवें दिन स्थिर

डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी चार दिनों में डीजल के दाम में हो चुका है 70 पैसे प्रति लीटर का इजाफा पेट्रोल के दाम में लगातार पांचवें दिन देखने को मिला कोई बदलाव

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Dec 22, 2019

Petrol Diesel.png

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 22nd 2019

नई दिल्ली। रविवार के दिन पेट्रोल और डीजल के दाम ( petrol Diesel price today ) में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलता है। लेकिन डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में लगातार चौथे दिन इजाफा देखने को मिला है। वहीं पेट्रोल के दाम ( Petrol Price Today ) में लगातार छठे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आपको बता दें कि बीते चार दिनों में डीजल के दाम में इजाफा हो रहा है। इन चार दनों में डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। आइए आपको बता दें कि आज आपको पेट्रोल और डीजल दाम कितने चुकाने होंगे...

यह भी पढ़ेंः-नए साल में बैंक और बीमा कर्मचारी देने वाले हैं झटका, 8 जनवरी को करेंगे हड़ताल

डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 66.74 और 69.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.01 और 70.56 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ेंः-प्याज, लहसुन के साथ खाने के तेल में लगा महंगाई का तड़का, राहत के आसार नहीं

पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं
अगर बात पेट्रसोल की की करें तो लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। जिसकी वजह से आज देश के सभी महानगरों में मंगलवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में देश के चारों महानगरों में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.63, 77.29 और 80.29 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसकी वजह से यहां पर पेट्रोल के दाम 77.58 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि स्थिरता से पहले लगातार 6 दिनों तक पेट्रोल के दाम में कटौती देखने को मिली थी। जिसकी वजह से पेट्रोल 37 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।