
Bank and insurance workers are going to strike on 8th January 2020
नई दिल्ली।भारतीय बैंकिंग क्षेत्र ( Indian Banking Sector ) की प्रमुख यूनियनों ने आठ जनवरी 2020 को केंद्रीय ट्रेड यूनियन ( central trade union ) द्वारा आयोजित बैंक हड़ताल ( Bank strike ) में भाग लेने का फैसला किया है। यह जानकारी अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ( AIBEA ) के एक शीर्ष नेता ने दी।
यहां जारी एक बयान में एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आठ जनवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ की जाएगी, जिसमें नौकरियों की सुरक्षा, रोजगार सृजन और श्रम कानूनों में संशोधन बंद करने से संबंधित मांगें रखी जाएंगी।
वेंकटचलम के अनुसार, इस हड़ताल में शामिल होने वाले बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख यूनियन एआईबीईए, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीईएफ और आईएनबीओसी होंगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और सामान्य बीमा क्षेत्र के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे।
Updated on:
21 Dec 2019, 12:55 PM IST
Published on:
21 Dec 2019, 12:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.