5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दिन की कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर, जानिए आज के दाम

मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 6 और डीजल की कीमत में 10 पैसे की हुई थी कटौती क्रूड ऑयल के दाम में कटौती होने से आने वाले दिनों में सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल
2 min read
Google source verification

image

Manish Ranjan

Oct 30, 2019

petrol_diesel_price.jpg

नई दिल्ली। बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। इसका मतलब है कि आज पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 6 और डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जानकारों की मानें तो इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल में नरमी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल के कितने दाम चुकाने होंगे...

यह भी पढ़ेंः-डीजीसीए का इंडिगो एयरलाइंस को बड़ा आदेश, 16 विमानों के इंजन बदलने को कहा

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आज पेट्रोल के दाम पूरी तरह से स्थिर रख गए हैं। जबकि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए थे। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में से नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में दाम क्रमश: 72.92, 75.57 और 78.54 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं चेन्नई में 7 पैसे प्रति लीटर कम होने के बाद पेट्रोल के दाम 75.72 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः-अब एक साल की नौकरी के बाद भी ग्रेच्यूटी के हकदार हो सकते हैं कर्मचारी

डीजल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम भी स्थिर हैं। यानी जो दाम लोगों ने मंगलवार को चुकाए थे, वो आज भी चुकाने होंगे। जबकि मंगलवार को डीजल 10 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में से नई दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.85, 68.21 और 69.55 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंबई में डीजल में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए थे। जिसके बाद यहां पर दाम 69.01 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग