डीजीसीए के महानिदेशक अरुण कुमार ने कहा, "हमने तय किया है कि जिन विमानों में 2,900 घंटों से गैर संशोधित एलपीटी इंजन हैं, उनमें अगले 15 दिनों के भीतर एक संशोधित एलपीटी इंजन लगाया जाए।" उन्होंने कहा, "ऐसा न करने की स्थिति में सभी विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया जाएगा। यह कदम पैटर्न का अध्ययन करने और जोखिमों का मूल्यांकन करने के बाद उठाया गया है।"