हरे निशान पर सेक्टोरल इंडेक्स
आज शेयर बाजार का सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर दिख रहा हो, लेकिन कोई भी सेक्टर तिहाई अंकों के आंकड़े को छूता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। जरा सा झटका कई सेक्टर्स को लाल निशान की ओर धकेल सकता है। मौजूदा समय की बात करें तो ऑटो सेक्टर 71.85, बैंक एक्सचेंज 50.78, बैंक निफ्टी 11.30, कैपिटल गुड्स29.76, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 21.45, एफएमसीजी 19.84, हेल्थकेयर 10.71, आईटी 56.31, मेटल 41.50, तेल और गैस 79.21, पीएसयू 23.70 और टेक 2.92 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।