
दूसरे दिन लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के दाम
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार के बाद आज भी पेट्रोल-डीजल ( petrol-diesel ) की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। यानि जो दाम आपने रविवार को चुकाए हैं, वहीं दाम प्रति लीटर के हिसाब से मंगलवार को भी आपको चुकाने होंगे क्योंकि सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आपको बता दें कि रविवार को देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम 9 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे।
पेट्रोल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव
आईओसीएल ( IOCL ) की बेवसाइट से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसके बाद आज आपको राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के लिए 69.93 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। इसके अलावा अगर हम कोलकाता , चेन्नई और मुंबई की बात करें तो वहां रहने वाले लोगों को क्रमश: 72.19, 72.64, 75.63 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल खरीदना होगा। रविवार से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जनता को काफी राहत मिली है।
जानिए अपने शहर में डीजल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम मंगलवार को स्थिर रहेंगे। यानी आज डीजल रविवार वाली कीमतों पर ही मिलेगा क्योंकि सोमवार को भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया था। आपको बता दें कि रविवार को डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर कम हुए थे, जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल दाम क्रमश: 63.84 और 65.76 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। इसके अलावा मुंबई और चेन्नई वासियों को आज डीजल खरीदने के लिए क्रमश: 66.93 और 67.52 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे।
जानिए पेट्रोल-डीजल के दाम
| महानगर | पेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) | डीजल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 69.93 | 63.84 |
| कोलकाता | 72.19 | 65.76 |
| मुंबई | 75.63 | 66.93 |
| चेन्नई | 72.64 | 67.52 |
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App
Updated on:
18 Jun 2019 11:42 am
Published on:
18 Jun 2019 08:28 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
