28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा कच्चे तेल का भाव, सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगा ब्रेक

सोमवार को पेट्रोल-डीजल का भाव गत रविवार के स्तर पर ही बरकरार। पांच महीनें उच्चतम स्तर पर पहुंच ब्रेंट क्रुड ऑयल का भाव। ईरान प्रतिबंध के बाद भी कच्चा तेल आयात करने वाले देशों को कोई रियायत नहीं।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel

पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा कच्चे तेल का भाव, सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगा ब्रेक

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बावजूद भी घरेलू बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को एक बार कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार को चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर स्थिर रखा गया है। बता दें कि अमरीकी विदेश सचिव माइक पॉम्पोय ने बीते दिन कहा था कि ईरान से कच्चा तेल आयात करने वाले देशों को अब कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इसके बाद ब्रेंट क्रुड का वायदा भाव पांच महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। आपको बता दें कि इस साल अब कच्चे तेल के भाव 40 फीसदी तक इजाफा हो चुका है।


डीजल की दरें

सोमवार को डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। सोमवार को डीजल की कीमतें रविवार के स्तर पर ही स्थिर रहा। सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए आपको 66.46 रुपए चुकाने होंगे। कोलकाता की बात करें तो यहां भी पेट्रोल का भाव गत रविवार के 68.20 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर बरकरार है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 69.56 रुपए, वहीं चेन्नई में डीजल का भाव 70.17 रुपए प्रति लीटर रहा।


क्या है आज पेट्रोल का भाव

पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो इसमें भी सोमवार को कोई बदलाव नहीं देखा गया। सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 72.95 रुपए प्रति लीटर रहा। कोलकाता कें आज आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 74.97 रुपए चुकाने होंगे। मुंबई में पेट्रोल का भाव सबसे अधिक 78.52 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल का भाव 75.71 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है।


क्या है राजस्थान के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

राजस्थान के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो यहां राजधानी जयपुर वासियों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 73.70 रुपए और डीजल के लिए 68.76 रुपए प्रति लीटर देना होगा। अजमेर में आज पेट्रोल का भाव 73.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 68.34 रुपए प्रति लीटर है। भरतपुर में पेट्रोल का भाव 73.33 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 68.39 रुपए प्रति लीटर है। जोधपुर में पेट्रोल 73.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.92 रुपये प्रति लीटर है। कोटा में पेट्रोल 73.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.28 रुपये प्रति लीटर है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग