
सेंसेक्स आैर निफ्टी में को मिली बढ़त, 186 अंकों की लगार्इ लंबी छलांग
नर्इ दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स ने 186 अंकों की लंबी छलांग लगाते हुए निवेशकों को खुश कर दिया। वहीं दूसरी आेर निफ्टी को भी शुरूआती दौर में करीब 48 अंकों की बढ़त मिली। जानकारों की मानें तो सेंसेक्स आैर निफ्टी के बढ़त के साथ खुलने की पूरी उम्मीद थी। आपको बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। जानकार अंदाजा लगा रहे थे सोमवार को सेंसेक्स आैर निफ्टी पर वैश्विक बाजारों का असर दिखार्इ देगा।
सेंसेक्स को अच्छी मिली शुरूआती बढ़त
पहले बात सेंसेक्स की करें तो उम्मीद के मुताबिक शुरूआत बढ़त अच्छी मिली है। अगर सेंसेक्स पूरे इसी तरह से कारोबार करता है तो आने वाले घंटों में सेंसेक्स की आेर से आैर भी खुशी मिल सकती है। आंकड़ों की बात करें तो सेंसेक्स को शुरूआती दौर में 186.61 अंकों की बढ़त मिली। यानी सेंसेक्स 0.49फीसदी के साथ 38134.49 अंकों पर पहुंच गया है। जिसे जानकार अच्छा मानकर चल रहे हैं। कुछ एेसी ही उम्मीद उन्हें आने वाले घंटों में भी है।
हरे निशान पर खुला निफ्टी
भले ही निफ्टी सेंसेक्स जितनी बढ़त ना मिली हो, लेकिन बाजार हरे निशान पर ही खुला है। वैसे भी एक्सपर्ट उम्मीद लगा रहे थे कि निफ्टी शुरूआती दौर पर 11,500 अंकों पर रहेगा आैर हुआ भी कुछा एेसा ही। आंकड़ों पर बात करें तो शुरूआती दौर में निफ्टी को 47.95 अंकों की बढ़त मिली। निफ्टी में आज 42 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 11518.70 पर कारोबार कर रहा है। जानकारों की मानें तो अगर एेसा ही कारोबार रहा तो निफ्टी की बढ़त में आैर भी इजाफा हो सकता है।
शुक्रवार को एेसा रहा था कारोबार
बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन देश के शेयर बाजारों में तेजी दिखार्इ दी थी। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 284.32 अंकों की तेजी के साथ 37,947.88 पर और निफ्टी 85.70 अंकों की तेजी के साथ 11,470.75 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 235.04 अंकों की तेजी के साथ 37,898.60 पर खुला और 284.32 अंकों या 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 37,947.88 पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,022.32 के ऊपरी स्तर और 37,840.16 के निचले स्तर को छुआ था।
Published on:
20 Aug 2018 09:43 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
