
Sensex fluctuates due to fall in global markets, Nifty flat 50
नई दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार ( share market ) में एशियाई और अमरीकी बाजारों में गिरावट की वजह से दबाव तमें दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स ( sensex ) में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries ) के शेयर आज लाल निशान पर दिखाई दे रहे हैं। कैपिटल गुड्स सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं मेटल और ऑयल सेक्टर लाल निशान पर हैं। छोटी मझौली कंपनियों का इंडेक्स हरे निशान पर है।
सेंसेक्स और निफ्टी हल्के दबाव में
गुरुवार को शेयर बाजार में हल्के दबाव में दिखाई दे रहा है। इसका कारण वैश्विक बाजार में गिरावट को बताया जा रहा है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 25.61 अंकों की बढ़त के साथ 40677.25 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 11999.90 अंकों के साथ सपाट स्तर पर है। बीएसई स्मॉल कैप और बीएसई मिड-कैप में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। दोनों क्रमश: 34.25 और 41.45 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
मेटल और ऑयल सेक्टर में दबाव
आज शेयर बाजार के सेक्टोरल इंडेक्स के तहत मेटल और ऑयल सेक्टर में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। दोनों सेक्टर क्रमश: 7.91 और 16.32 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं पीएसयू 2.34 और एफएमसीजी 10.34 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। कैपिटल गुड्स 249.68 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। हेल्थकेयर 56.84, आईटी 62.04, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 28.88, टेक 25.65, बैंक एक्सचेंज 22.13, बैंक निफ्टी 22.80 और ऑटो सेक्टर में 68.66 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है।
बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयरों की करें तो जी लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को भी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर करीब 7 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। पहीं एलटी का शेय 2.43 फीसदी की बढ़त पर है। अडानी पोट्र्स, इंडसइंड बैंक और एचसीएल टेक के शेयरों में करीब एक फीसदी की बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं भारती इंफ्राटेल के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। आज कंपनी का शेयर 2.82 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीपीसीएल के शेयरों में 2.31 फीसदी की गिरावट है। भारती एयरटेल 1.73 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.40 फीसदी की गिरावट पर हैं।
Published on:
21 Nov 2019 10:27 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
