कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लाल निशान पर बंद
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 145.69 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं फार्मा और ऑयल सेक्टर अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। फार्मा 265.16 अंक और ऑयल सेक्टर 219.37 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बैंक एक्सचेंज 113.52, बैंक निफ्टी 117.50 और कैपिटल गुड्स 115.22 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं ऑटो 39.05, एफएमसीजी 34.09, आईटी 9.50, मेटल 24.92, पीएसयू 31.36 और टेक 16.85 अंकों की मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं।