24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकी फेड रिजर्व मीटिंग और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी Share Market की चाल

मंगलवार से शुरू हो रही है दो दिवसीय मरीकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समिति की बैठक अगले सप्ताह भारत की थोक और खुदरा महंगाई के साथ ही आयात-निर्यात के आंकड़े भी जारी होंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 13 Sep 2020, 1:53 PM IST

Share Market

Share market move decided by US Fed Reserve meeting and economic data

नई दिल्ली। सेंसेक्स और निफ्टी में बीते सप्ताह एक फीसदी से अधिक की तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजार ( Share Market ) का रुख घरेलू स्तर पर जारी होने वाले वृहद आर्थिक आंकड़ों के साथ वैश्विक हलचलों पर भी निर्भर करेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ ही आईटी और टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपिनयों में हुई लिवाली से गत सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी तो बढ़त में बंद होने में कामयाब रहे, लेकिन मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक मिडकैप और स्मॉलकैप में साप्ताहिक गिरावट देखी गई।

यह भी पढ़ेंः-रिपोर्ट में हुआ खुलासा, Amazon पर फेस मास्क 1000 फीसदी और आटा 970 फीसदी महंगा!

इन आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल
आने वाले सप्ताह में घरेलू स्तर पर थोक और खुदरा महंगाई के साथ ही आयात-निर्यात के आंकड़े भी जारी होने हैं। वहीं, वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में रही हलचल का असर घरेलू बाजारों पर भी दिखेगा। अमरीकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समिति की दो दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू हो रही है। अर्थव्यवस्था को लेकर समिति के आकलन का असर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर होगा।

यह भी पढ़ेंः-Petrol और Diesel और होगा सस्ता, जानिए इसकी सबसे बड़ी वजह

रिलायंस के शेयरों में करीब 12 फीसदी की तेजी
समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का सेंसेक्स 497.37 अंक यानी 1.30 फीसदी चढ़कर सप्ताहांत पर 38,854.55 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 130.80 अंक यानी 1.15 प्रतिशत मजबूत होकर 11,464.45 अंक पर पहुँच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 11.62 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त का इसमें काफी योगदान रहा। दोनों प्रमुख सूचकांकों में मंगलवार और बुधवार को गिरावट रही जबकि शेष तीन कारोबारी दिवसों पर इनमें तेजी देखी गई।

यह भी पढ़ेंः-Delhi Metro में नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर लगा जुर्माना, जानिए कितनी चुकानी पड़ी कीमत

छोटी और मझौली कंपनियों में गिरावट
मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में पहले तीन दिन गिरावट और अंतिम दो दिन बढ़त दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप सप्ताह के दौरान 157.44 अंक यानी 1.06 फीसदी लुढ़ककर शुक्रवार को 14,659 अंक पर और स्मॉलकैप 44.70 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 14,558.27 अंक पर बंद हुआ।