24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, Amazon पर फेस मास्क 1000 फीसदी और आटा 970 फीसदी महंगा!

अमरीकी कंज्यूमर राइट्स और एनजीओ पब्लिक सिटीजन की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ रिपोर्ट में कहा गया, जरूरी सामानों की कीमत में बढ़ोतरी के बाद की गई एमेजॉन द्वारा बिक्री की गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 13 Sep 2020, 12:24 PM IST

Report, face mask 1000 percent, flour 970 percent costlier in Amazon!

Report, face mask 1000 percent, flour 970 percent costlier in Amazon!

नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ( Amazon ) कोविड-19 महामारी के दौरान टॉयलेट पेपर, हैंड सैनिटाइजर फेस मास्क और आटा जैसी जैसे कुछ आवश्यक उत्पादों की बिक्री बढ़ी हुई कीमतों के साथ कर रहा है। यह बढ़ी हुई कीमतें 48 फीसदी से लेकर 1000 फीसदी तक है। इस बात का खुलासा उपभोक्ताओं के अधिकारों पर बात करने वाली अमरीका की गैर-लाभकारी संस्था पब्लिक सिटीजन की एक रिपोर्ट में हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-Delhi Metro में नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर लगा जुर्माना, जानिए कितनी चुकानी पड़ी कीमत

महंगा बेचा जा रहा है सामान
विदेशी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के कई राज्यों में उत्पादों की कीमतें कुछ इस तरह से निर्धारित कीं, जिसे यहां के मूल्य निर्धारण कानून का उल्लंघन माना जाएगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया, जरूरत की चीजों पर कीमत में बढ़ोतरी के ऐसे तमाम उदाहरण पाए गए हैं, जिनकी बिक्री अमेजन द्वारा की गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि जबकि अमेजन ने सार्वजनिक रूप से कीमतों में वृद्धि के लिए तथाकथित तीसरे पक्ष के विक्रेताओं को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन इन्हें कीमतों में वृद्धि के लिए अनुमति दी जाती रही।

यह भी पढ़ेंः-Petrol और Diesel और होगा सस्ता, जानिए इसकी सबसे बड़ी वजह

अमेजन ने किया दावा
रिपोर्ट में कहा गया कि अमेजन ने दावा किया है कि उसने कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए कुछ कदम उठाए हैं, लेकिन हमें ऐसे ही कुछ जरूरी उत्पादों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि अब भी देखने को मिल रही है, जिनकी बिक्री इनके मंच पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-Zomato अगले साल तक ला सकता है अपना आईपीओ, सीईओ ने कमचारियों को किया ईमेल

48 फीसदी से 1000 फीसदी तक बढ़ोतरी
विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पब्लिक सिटीजन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेजन पर किसी दूसरी जगह के मुकाबले हैंड सैनिटाइजर 48 फीसदी महंगा मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर डिस्पोजल फेस मास्क की कीमत में 1000 फीसदी तक बढ़ी हुई की कीमत देखने को मिल रही है। वहीं एंटी बैक्टीरियल सोप 470 फीसदी महंगा देखने को मिल रहा है। वहीं आटा 970 फीसदी महंगा दिखाई दे रहा है।