24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Zomato अगले साल तक ला सकता है अपना आईपीओ, सीईओ ने कमचारियों को किया ईमेल

जोमाटो के सीईओ ने अपने कमüचारियों को ई-मेल लिखकर दी अहम जानकारी, अगले साल लाएंगे आईपीओ ई-मेल के अनुसार, कंपनी बना रही है भविष्य में होने वाले विलय और अधिग्रहण की भी योजना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 11 Sep 2020, 2:08 PM IST

Zomato IPO

Zomato may launch its IPO by next year, CEO emailed to employees

नई दिल्ली। जोमाटो ( Zomato ) अब फूड डिलीवरी करने की सहूलियत देले के साथ जल्द कमाई कराने की भी योजना पर काम कर रही है।कंपनी के सीईओ और फाउंडर दीपिंदर गोयल द्वारा किए गए कमüचारियों को ईमेल में कहा है कि कंपनी अगले साल की पहली छमाही में अपना आईपीओ ला सकती है। अभी यह क्लीयर नहीं किया गया है कि आईपीओ भारतीय शेयर बाजार में लाया जाएगा या फिर अमरीकी बाजार में। अगर कंपनी अपना आईपीओ लेकर आती है तो भारत में आने वाला किसी इंटरनेट आधारित पहले कंज्यूमर स्टाटüअप का आईपीओ होगा। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर जोमाटो के सीईओ की ओर से किस तरह का ईमेल किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-आंध्रप्रदेश से आने वाली Kisan Rail दिल्ली में कम करेगी टमाटर की कीमत!

आईपीओ लेकर आएगा जोमाटो
फूड डिलिवरी कंपनी जोमाटो अगले साल तक अपना आईपीओ लेकर आ सकती है। जोमाटो में इंफोएज की करीब 23 फीसदी की हिस्सेदारी है। जोमाटो की मौजूदा वैल्यूएशन 3.5 अरब डॉलर हो चुकी है। जोमाटो के फाउंडर और सीईओ ने ने अपने कमüचारियों को ईमेल के जरिए कहा है कि कंपनी भविष्य में होने वाले विलय और अधिग्रहण की भी योजना बना रही है। गोयल के अनुसार कंपनी का बैंक में कैश करीब 250 मिलियन डॉलर हो चुका है। जो अब तक सबसे ज्यादा है। टाइगर ग्लोबल, टेमासेक, बैली गिफोडü और आन्ट फाइनेंशियल ने भी फंडिंग की है। अभी फंडिंग में और भी नाम जुड़ रहे हैं। जल्द ही बैंक का कैश 600 मिलियन डॉलर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः-Apple Face Mask : कंपनी ने अपने कॉरपोरेट और रिटेल कर्मचारियों के लिए बनाया फेस मास्क

अगले साल की पहली छमाही में आएगा आईपीओ
दीपिंदर गोयल की ओर से अपने ईमेल में कहा है कि उनकी लीगल और फाइनेंशियल टीम अगले साल की पहली छमाही में आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी हुई है। कंपनी के कमüचारियों की मेहनत के कारण कारोबार में तेजी आई है। उन्हें उम्मीद है कि हमारे उन कमüचारियों के लिए बड़ी वैल्यू क्रिएट होगी, जिनको अगले साल किसी समय इसोप्स आवंटित किए जाएंगे। बता दें कि जोमाटो में इंटरनेट आधारित कंपनी इंफोएज की शेयर होल्डिंग है। इंफोएज के पास ही नौकरी डॉट कॉम का मालिकाना हक भी है।