6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोने के दामों में 10 रुपए की वृद्धि, चांदी में बड़ी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में जारी उठापटक के बीच मांग सुस्त होने के बावजूद घरेलू बाजार में रुपए पर बने दबाव से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 310 रुपए टूटकर 40600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
2 min read
Google source verification
Gold and Silver

सोने के दामों में 10 रुपए की वृद्धि, चांदी में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में जारी उठापटक के बीच मांग सुस्त होने के बावजूद घरेलू बाजार में रुपए पर बने दबाव से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए चढ़कर 31580 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 310 रुपए टूटकर 40600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.37 फीसदी गिरकर 1251.54 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि अमरीकी सोना वायदा 0.16 फीसदी की बढ़त लेकर 1253.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी 0.33 फीसदी की बढ़त लेते हुए 16 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

बड़े धमाके की तैयारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 12 माह में ही कर डाली 12 डील

औद्योगिक मांग में गिरावट से चांदी गिरी

वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच स्थानीय बाजार में पीली धातु 10 रुपए चमक गई। सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए की बढ़त लेकर 31580 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी 10 रुपए चमककर 31430 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा, जबकि गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 24800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। इसके विपरीत सफेद धातु की चमक फीकी पड़ गई क्योंकि औद्योगिक मांग नहीं आ रही है। चांदी हाजिर 300 रुपए गिरकर 40600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। इस दौरान चांदी वायदा भी उतरकर 39200रुपए प्रति किलोग्राम पर रही जबकि सिक्का लिवाली और बिकवाली में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये क्रमश: 75 हजार रुपए और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

Reliance AGM की बैठक के बाद शेयर बाजार में दिखा उठा-पटक, गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,580

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,430

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 40,600

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,200

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

ये रहा चेन्नई सर्राफा बाजार का हाल

चेन्नई सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के शुरुआती भाव इस प्रकार रहे (कीमत रुपए में) -

सोना प्रति ग्राम 22 कैरेट------2,921

चांदी जेवराती प्रति ग्राम-------42.80

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग