नई दिल्ली। बीते चार सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई एेतिहासिक फैसले लेकर दुनियाभर में वाहवाही लूटी है। इनमें नोटबंदी, पाकिस्तान और म्यांमार में सर्जिकल स्ट्राइक, कैशलैस इंडिया, जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं। इन फैसलों के दम पर पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में दिखाया है कि भारत अब कड़े फैसले लेने में भी सक्षम है। इन सभी फैसलों का श्रेय पीएम मोदी को जाता है। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि इन फैसलों को लेने में पीएम के नवरत्नों ने अहम भूमिका निभाई है। आज हम आपको पीएम मोदी के इन नवरत्नों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दम पर मोदी सरकार ने देश का इतिहास बदलने वाले फैसले लिए....