scriptआने वाला है नया वित्त वर्ष, जाने कौन सी चीजें होंगी सस्ती | Patrika News
बाजार

आने वाला है नया वित्त वर्ष, जाने कौन सी चीजें होंगी सस्ती

6 Photos
6 years ago
1/6

नर्इ दिल्ली। एक अप्रैल से नए वित्तिय वर्ष की शुरूआत हो जाएगी। इसके साथ ही कर्इ चीजों के दाम में बदलाव हो जाएगा। इसमें कुछ के दाम पहले से बढ़ जाएंगे तो वहीं कुछ चीजें सस्ती हो जाएंगी। आइए हम आपको एेसे ही कुछ चीजों के दाम के बारे में बताते हैं जाे नए वित्त वर्ष में सस्ती हो जाएंगी।

2/6

सस्ती होने वाली चीजों में सबसे पहले बात करते हैं रेल टिकट की। वित्त मंत्री अरूण जेटली के इस बार के बजट का प्रस्ताव आने वाले एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। इस प्रस्ताव के हिसाब से रेल टिकट पहले से सस्ते हो जाएंगे। नए वित्त वर्ष में आॅनलाइन टिकटों पर लगने वाला सर्विस टैक्स अब पहले से कम हो जाएगा। इसके बाद अब अापको रेलवे के लिए र्इ-टिकट बुक करना पहले से सस्ता हो जाएगा।

3/6

नए वित्त वर्ष में आपको कच्चे काजू के लिए भी पहले से कम दाम देना होगा। क्योंकि इसपर लगने वाले कस्टम ड्यूटी को 5 फीसदी से घटाकर 2.5 फीसदी कर दिया गया है।

4/6

एक अप्रैल से आपको सौर उर्जा चालित बैटरी भी सस्ते मिलेगी। सौर उर्जा पर चलने वाली बैटरी पर सरकार ने कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

5/6

सोलर टेंपर्ड ग्लास भी आपको अब सस्ते दाम में मिलेंगे। पहले इस पर आपको 5 फीसदी कस्टम ड्यूटी देना पड़ता था लेकिन अब इसपर कोर्इ कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगा। जिसके बाद अब आपको सोलर टेंपर्ड सस्ते दाम में मिलेंगे।

6/6

 आने वाले नए वित्त वर्ष में उन लाेगों को भी फायदा होगा जिन्हे सुनने के लिए कान की मशीन का सहारा लेना पड़ता है। इसके साथ ही लीनियर मोशन गाइड, देश में तैयार होने वाले हीरे, टाइल्स, माइक्रो एटीएम, फिंगर स्कैनर, आइरिस स्कैनर जैसे चीजें भी सस्ती हो जाएंगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.