नई दिल्ली। अब चीन से एयरकंडीशन इंपोर्ट नहीं होंगे। करीब तीन दिन पुरानी खबर से आज एसी बनाने वाली कंपनी अंबर इंटरप्राइजेज ( Amber Enterprises Share Price ) को बड़ा फायदा हुआ है। वास्तव में आज कंपनी के शेयरों में 13 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है जिसकी वजह से कंपनी के शेयर 52 हफ्तों की नई उंचाई पर पहुंच गए हैं। जानकारों की मानें तो सरकार के इस फैसले से भारतीय मैन्युफैक्चरर को काफी फायदा होगा। खास बात तो ये है कि 9 अक्टूबर के बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। उसके बाद से अब तक कंपनी के शेयरों में 625 रुपए से ज्यादा की तेजी देखने को मिल चुकी है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अंबर इंटरप्राइजेज के शेयरों में कितनी तेजी देखने को मिल रही है।