28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / लोकसभा का चुनाव लडऩे के लिए सनी देओल को लेना पड़ा था इस नाम का ‘सहारा’, जानिए क्या है पूरी कहानी

लोकसभा का चुनाव लडऩे के लिए सनी देओल को लेना पड़ा था इस नाम का ‘सहारा’, जानिए क्या है पूरी कहानी

चुनाव में नामांकन के दौरान अजय सिंह नाम का किया था इस्तेमाल, सनी देओल है फिल्मी नाम गुरदासपुर लोकसभा सीट से लड़े लोकसभा चुनाव 2019 में अजय सिंह को मिली भी भारी मतों से जीत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 19 Oct 2020, 1:23 PM IST

sunny_deol.jpg

नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया रियल लाइफ से बिल्कुल अलग होती है। नाम से लेकर व्यक्तित्व तक बदल जाता है। जी हां, नाम भी। यही रील नाम रियल लाइफ में इतना फेमस हो जाता है कि लोग उस शख्स को रील नाम से ही पहचानने लगते है। कुछ ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल के साथ भी है। जब उनकी पहली फिल्म बेताब आई तो उनकी रील नाम सनी ही था, लोगों ने उन्हें इतना पसंद किया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी सनी ही बुलाने लगे। लेकिन जब आम चुनाव के मैदान में उतरने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत आते हैं तो आपको असल नाम से ही उतरना पड़ता है। गुरदासपुर के वोटर्स ने भले ही अपने बॉलीवुड स्टार सनी देओल को जिताया हो, लेकिन उन्होंने नामांकन सनी देओल नाम से नहीं किया था। एडीआर में दर्ज उनकी नॉमिनेशन कॉपी में उनका नाम कुछ और है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उन्होंने किस नाम से अपना नॉमिनेशन फाइल किया था।

यह भी पढ़ेंः-इस सरकारी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा, बोनस में 6 फीसदी की बढ़ोतरी

नॉमिनेशन फाइल करते वक्त भरा था यह नाम
जब आप देश की सबसे बड़ी संस्था यानी संसद के लिए चुनाव लड़ते हैं तो उसके लिए आपको नॉमिनेशन फाइल करना होता है। जिसमें आपको सभी चीजें पूरी तरह से सही भरनी होती है। अगर एक भी चीज गलत होती है तो नॉमिनेशन कैंसल हो जाता है। ऐसे में सनी देओल ने भी अपना सही असल जिंदगी का नाम नॉमिनेशन में भरा था। इस नाम से आज की जेनरेशन तो क्या उनकी जेनरेशन के लोग भी काफी कम जानते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका फेवरेट स्टार जिसे आपने अपने संसद में बिठाया है उसका असल जिंदगी में नाम क्या है।

यहां क्यों लिखा है सनी देओल
जब सनी देओल ने सांसद बनने के लिए अपना नाम इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को अजय सिंह धर्मेंद्र देओल बताया था तो, देश की सरकारी वेबसाइट https://www.india.gov.in पर उनका नाम सांसदों की सूची में सनी देओल क्यों है। अगर आप लिस्ट में सनी देओल पर क्लिक करते हैं तो दूसरा पेज ओपन होता है। उसमें सनी देओल की सरकारी प्रोफाइल भी दी गई है। उस प्रोफाइल में भी असल नाम अजय सिंह धर्मेंद्र देओल का जिक्र नहीं किया गया है। जबकि सभी सरकारी डॉक्युमेंट में सनी का नाम अजय सिंह धर्मेंद्र देओल ही दर्ज है। इसे देखना काफी जरूरी है।

यह भी पढ़ेंः-चीनी जीडीपी के बेहतर आंकड़ों से मिला ग्लोबल बाजारों को सहारा, सेंसेक्स में भी जबरदस्त तेजी

आज सनी मना रहे हैं अपना जन्मदिन
आज सनी देओल के बारे में जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि आज वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पूरे देश में उनके फैन सनी देओल के जन्मदिन को सेलीब्रेट कर रहे हैं। अब वो कितने साल के हो गए हैं इसका अंदाजा आप खुद लगाइए। क्योंकि जब उन्होंने अप्रैल 2019 में अपना नॉमिनेशन फाइल किया था तो इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को अपनी एज 59 वर्ष बताई थी। आज मीडिया रिपोर्ट में उनका 64वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया जा रहा है। अब आप खुद डिसाइड करें कि उनका असली डेट ऑफ ईयर कौन सा है।