4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल के दाम में 33 पैसा आैर डीजल की कीमत में 36 पैसा प्रति लीटर की कटौती

आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में क्रमशः 33 आैर 36 पैसा प्रतह लीटर की कटौती हुर्इ है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Nov 29, 2018

petrol pumps in jodhpur

petrol pumps in jodhpur, petrol price, fight in jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi, Petrol pump dealers, Petrol pump dealers association

नर्इ दिल्ली। गुरुवार को पेट्रोल के दाम में बुधवार के मुकाबले कम कटौती हुर्इ। आर्इआेसीएल से मिले आंकड़ों के अनुसार देश के चार महानगरों में पेट्रोल के दाम में आैसत 33 पैसा आैर डीजल की कीमत में 36 पैसा प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली। जबकि बुधवार को पेट्रोल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर आैर डीजल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुर्इ थी। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में आैर भी कटौती देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि आज की कटौती के बाद आपको पेट्रोल आैर डीजल के दाम में कितनी जेब ढीली करनी होगी।

पेट्रोल के दाम में 33 पैसा प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज पेट्रोल के दाम में 33 पैसा प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 33 पैसा प्रति लीटर की कटौती हुर्इ। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 73.24 आैर 75.24 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 32 पैसा प्रति लीटर कटौती देखने को बाद दाम 78.80 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 34 पैसा प्रति लीटर कटौती होने के बाद 76.01 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में 36 पैसा प्रति लीटर की कटौती
आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार महानगरों में डीजल के दाम में 36 पैसा प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दाम में 36 पैसा प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 68.13 आैर 69.98 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबर्इ में डीजल के दाम में 38 पैसा प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 71.33 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 39 पैसा प्रति लीटर की कटौती हुर्इ है, जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 71.95 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग