6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सस्ते में सोना खरीदने का मौका, इन शहरों में होने जा रही है नीलामी

मणप्‍पुरम फाइनेंस लिमि‍टेड उसके द्वारा जब्‍त कि‍ए गए सोने की नीलामी करने जा रहा है। ये वो गहने होते हैं, जि‍नके बदले ग्राहक लोन लेते हैं मगर तय समय तक लोन ना चुकाने की वजह से कंपनी से अपने गहने नहीं छुड़वा पाते।
2 min read
Google source verification
gold

सस्ते में सोना खरीदने का मौका, इन शहरों में होने जा रही है नीलामी

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने का शौक रखते हैं, तो आपके पास बेहतरीन मौका है। दरअसल बीते कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार उठापटक जारी है। ह्फते के दूसरे कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सोने के दाम 270 रुपए की गिरावट के साथ 31,380 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। लेकिन हम आपको जो बताने जा रहे हैं वो आपकी खुशी को दोगुना कर देगा। इस स्कीम में आपको बाजार के भाव से भी कम दाम पर सोना मिलेगा। लोन पर सोना देने वाली कंपनी मणप्‍पुरम फाइनेंस लिमि‍टेड उसके द्वारा जब्‍त कि‍ए गए सोने की नीलामी करने जा रहा है। ये वो गहने होते हैं, जि‍नके बदले ग्राहक लोन लेते हैं मगर तय समय तक लोन ना चुकाने की वजह से कंपनी से अपने गहने नहीं छुड़वा पाते। कंपनी आगरा, गाजि‍याबाद, मेरठ सहि‍त कई शहरों में इस तरह के गहनों की नीलामी शुरू करने जा रही है।

इन शहरों में होगी नीलामी

मणप्‍पुरम फाइनेंस लिमि‍टेड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, हरियाण समेत देश के कई जगहों पर होगी।

30 जुलाई को होगी नीलामी

मणप्‍पुरम फाइनेंस लिमि‍टेड की ओर से यह नीलामी 30 जुलाई 2018 को सुबह 10 बजे से संबंधि‍त ब्रांच पर होगी। जि‍नको भी बोली प्रक्रि‍या में हि‍स्‍सा लेना है उन्‍हें नीलामी से कम से कम एक दि‍न पहले 25000 रुपए या फि‍र जेवर के रिजर्व प्राइस का 2 फीसदी (जो भी कम है) डि‍मांड ड्राफ्ट के माध्‍यम से जमा कराना होगा। नीलामी में हि‍स्‍ससा लेने वालो को अपने साथ मान्‍य आईकार्ड या पैन कार्ड लेकर आना होगा। अधि‍क जानकारी कंपनी की वेबसाइट से ले सकते हैं।

ये रहे आज के दाम

आपको बता दें कि वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के साथ स्थानीय मांग की सुस्ती से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 270 रुपए की गिरावट के साथ 31,380 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी की औद्योगिक ग्राहकी घटने से यह भी 100 रुपए फिसलकर 40,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन का सोना हाजिर पांच डॉलर की गिरावट के साथ 1,252.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अगस्त का अमरीकी सोना वायदा भी 4.70 डॉलर की गिरावट में 1,254.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग घट जाती है और पीली धातु के दाम में गिरावट आ जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 15.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग