6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में मात्र 69 रुपए लीटर मिल रहा है पेट्रोल, मगर आपको नहीं मिलेगा फायदा

पेट्रोल की कीमतों के आसमान छूने के बीच यह राहत की खबर है।
2 min read
Google source verification
opinion,work and life,rajasthan patrika article,

petrol price

नई दिल्ली। देश में इस समय पेट्रोल की महंगी कीमतों को लेकर हो-हल्ला मचा है। राजधानी दिल्ली में इस समय पेट्रोल 80.50 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। यदि आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां देश का सबसे महंगा पेट्रोल मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमतों 87.89 रुपए प्रति लीटर पर चल रही हैं। पेट्रोल की कीमतों में रोजाना हो रही बढ़ोतरी के कारण लोगों को राहत नहीं मिलती दिख रही है। यह सब तब हो रहा है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मंदी बनी हुई है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। लेकिन देश में कई स्थान एेसे भी हैं जहां पर अभी भी देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले करीब 11 रुपए सस्ता पेट्रोल मिल रहा है।

यहां मिल रहा है सस्ता पेट्रोल

आज देश की आम जनता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान से है। पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों का असर अब आम जनता के जीवन पर भी पड़ने लगा है। लोगों के साथ-साथ विभिन्न संगठन सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी लाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार एेसा कोई कदम नहीं उठा पा रही है जिससे लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत मिल सके। इन सबके बीच देश में एक एेसा राज्य भी है जहां केंद्र सरकार के उलट लोगों को सस्ता पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार की। यहां इस समय मात्र 69.32 रुपए से लेकर 69.96 रुपए प्रति लीटर तक पेट्रोल मिल रहा है।

इसलिए मिल रहा सस्ता पेट्रोल

अब आप सोच रहे होंगे कि इस राज्य में आखिर पेट्रोल इतना सस्ता क्यों मिल रहा है। यहां पर हम आपको बता दें कि देश की सभी तेल कंपनियां पेट्रोल करीब 39 रुपए प्रति लीटर पर बेच रही हैं। लेकिन इस पर केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स के कारण इसकी कीमत बढ़ जाती हैं। इस समय पूरे देश में पेट्रोल पर करीब 19 फीसदी एक्साइड ड्यूटी लगाई जा रही है। जबकि अंडमान निकोबार में यह केवल 6 फीसदी है। यही कारण है कि यहां पर पेट्रोल देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले करीब 11 रुपए सस्ता मिल रहा है।

आपको नहीं मिलेगा फायदा

इस खबर को पढ़ने के बाद यदि आप भी यहां के सस्ते तेल का फायदा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो एेसा ना सोचें तो बेहतर रहेगा। इसका कारण यह है कि प्रति लीटर 11 रुपए का फायदा लेने के लिए हजारों किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। इसके लिए आपको हजारों रुपए खर्च करने पड़ेंगे। मान लीजिए आप अंडमान निकोबार जाकर 10-20 लीटर पेट्रोल फूंक भी आएं तो यह फायदे का सौदा नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग