6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेल की बढ़ती कीमतों पर लालू हुए लाल, कविता के जरिये मोदी सरकार पर कसा तंज

तेल की बढ़ती कीमतों पर लालू हुए लाल, कविता के जरिये मोदी सरकार पर कसा तंज
2 min read
Google source verification
lalu

तेल की बढ़ती कीमतों पर लालू हुए लाल, कविता के जरिये मोदी सरकार पर कसा तंज

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण मोदी सरकार की हर तरफ आलोचना हो रही है। राजनीतिक दलों से लेकर आम जनता तक हर कोई केंद्र सरकार की इस नाकामी पर हमला बोल रहा है। सरकार की इस विफलता का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। तेल के दाम रोज आसमान छू रहे हैं और दिल्ली में पेट्रोल 80 रु प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। वहीं, तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार को लगातार घेर रहे हैं। इन्हीं हमलों के बीच राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव ने भी तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है।

अपने अंदाज में की सरकार की खिंचाई
लालू यादव ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, एक तरफ तेल का कुआं है तो दूसरी तरफ महंगाई की खाई। आम आदमी का तेल निकाल रही सरकार, बताई, गरीब कहां जाई। बता दें कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं और इन दिनों रांची के रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

शिवसेना ने भी खोला मोर्चा

उधर पेट्रोल-डीजल के बेतहाशा बढ़ते दामों को लेकर अन्य राजनीतिक दलों ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। शिवसेना ने केंद्र और राज्य दोनों जगह मोदी नीतियों को पूरी नाकाम बताते हुए प्रदेशभर में पोस्टर और होर्डिंग लगाने शुरू कर दिए हैं। इन होर्डिंग पर लगा पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें लिखकर तंज कसा है कि क्या यही हैं अच्छे दिन!

सोमवार को 9 से 3 बजे तक रहेगा बंद

आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की ओर से आहूत 'भारत बंद' को विपक्ष की कुल 18 छोटी-बड़ी पार्टियों का समर्थन मिला है। 10 सितंबर के इस बंद कांग्रेस ने सभी सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भारत बंद का समर्थन करें। कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से बुलाया गया भारत बंद सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो।