scriptधन्ना सेठों की पूल पार्टी में अश्लील डांस, अर्धनग्न लड़कियों पर उड़ाए नोट, रालोद नेता भी लपेटे में | Bar girl dance in Pool party in agra hotel by rich man Mathura latest | Patrika News
मथुरा

धन्ना सेठों की पूल पार्टी में अश्लील डांस, अर्धनग्न लड़कियों पर उड़ाए नोट, रालोद नेता भी लपेटे में

-वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद, कार्रवाई की मांग उठी-खूब हो रही जग हँसाई, पुलिस ने कहा- वीडियो की साइबर सेल करेगा जांच

मथुराJul 06, 2019 / 01:44 pm

अमित शर्मा

Ashlil Dance

धन्ना सेठों की पूल पार्टी में अश्लील डांस, अर्धनग्न लड़कियों पर उड़ाए नोट, रालोद नेता भी लपेटे में

मथुरा। बहुचर्चित पूलपार्टी विवाद शांत होने की बजाय लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब पुलिस ने हस्तक्षेप किया है। पूलपार्टी में बार बालाओं के डांस के वीडियो की साइबर सेल जांच करेगी। इस मामले को तूल देने वाले जायंट्स ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष गर्ग और उनकी पत्नी पर भी गंभीर अरोप लगे हैं। आरोप लगाने वालों में जायंट्स ग्रुप के वर्तमान पदाधिकारी हैं।
यह भी पढ़ें

भारत बंद: महावन, कोसी पर थी नजर, राया में दिखा असर



जायंट्स ग्रुप की पार्टी में परोसी गई अश्लीलता का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विवाद में अन्य समाजसेवी एवं व्यापारिक संगठन भी अपने हाथ सेकते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी को लेकर उपजे विवाद में मथुरा के समाजसेवी दो गुटों में बंट गए हैं। गत दिवस दोनों ही गुटों के संगठनों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इस विवाद में एक दूसरे के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। एडीएम प्रशासन ने इस संबंध में उचित कार्यवाही किए जाने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें

भारत बंद का मंसूबा फेल, इंटरनेट सेवा रही बंद, पुलिस प्रशासन ने बरती चौकसी



आगरा के होटल में हुई पार्टी
आगरा के एक पंच सितारा होटल में गत दिनों जायंट्स ग्रुप द्वारा एक पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि इस पार्टी में जमकर अश्लीलता परोसी गई। अर्द्धनग्न लड़कियों के साथ क्लब के पदाधिकारियों के डांस करने, बालाओं पर नोट उड़ाने की फोटो और वीडियो वायरल हो गईं। वायरल होते ही इस अश्लीलता पर बवाल हो गया है। वहीं अब जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठन इस मामले में दो फाड़ हो गए हैं। एक गुट इस अश्लीलता के विरोध में आ गया है तो दूसरा गुट जायंट्स ग्रुप का समर्थन कर रहा है। इसी विवाद को लेकर एक गुट ने जिलाधिकारी के न मिलने पर एडीएम प्रशासन से मुलाकात कर अश्लीलता फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। इस गुट में संस्कार भारती, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल, विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद्, नवचेतन, श्रीकृष्णा वेलफेयर सोसायटी, श्रीराधा कृष्ण सेवा समिति, अर्पिता फाउंडेशन, श्रीराम संस्थान आदि संस्थानों से गजेंद्र शर्मा, प्रतिमा सिंह, शिखा चैधरी, अनीता चावला सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

दूसरे समुदाय के युवक ने पढ़ी गीता-रामायण तो कट्टरपंथियों ने पीटा, तोड़ दिया हारमोनियम, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत, जानिए पूरा मामला



एडीएम सिटी ने एसएसपी को लिखा पत्र
वहीं जायंट्स ग्रुप ने एसएसपी से मुलाकात कर आशुतोष गर्ग पर संस्था को बदनाम करने एवं सदस्यों को जेल भिजवाने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की मांग की थी। इस प्रकरण में एडीएम प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी ने एसएसपी शलभ माथुर को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही करने की बात कही है। मिलने वालों में संजीव वर्मा, प्रदीप फौजदार, पंकज गोयल, अंशुल अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, पीयूष जैन, लता अग्रवाल समेत काफी लोग प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
गर्ग को सात संगठनों से निकला जा चुका है
जायंट्स ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि आशुतोष गर्ग और उनकी पत्नी को उनके खराब व्यवहार के कारण ही सात संगठनों ने अपने यहां से निष्कासित किया है। यह भी आरोप है कि कल्पना गर्ग को अभद्र व्यवहार के चलते अग्रवाल महिला मंडल से भी बाहर का रास्ता दिखाया गया तो इन्होंने महिला मंडल पर दबाव बनाने के लिए 50 लाख का नोटिस दिया। पूर्व अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने अपना पक्ष रखते हुए अपने एवं अपनी पत्नी कल्पना गर्ग के ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया।

यह भी पढ़ें

ताजुशरिया के पहले उर्स का विरोध शुरू, हिंदूवादी संगठनों ने बताई नई परम्परा



आशुतोष गर्ग ने कहा- मैंने विरोध किया था
जायंट्स ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष गर्ग का आरोप है कि उन्होंने इस अश्लीलता का विरोध किया तो उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। फिर क्लब से ही निष्कासित कर दिया गया। आशुतोष गर्ग ने जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष केवल राम चंदानी एवं प्रशासनिक निदेशक पर मानहानि का दावा किया है।

यह भी पढ़ेें- VIDEO: सरकार के बजट को लेकर पत्रिका ने जानी किसानों की राय, जानिए क्या कहते हैं किसान

डॉ. अशोक अग्रवाल को रालोद से निष्कासित करने की मांग
इस संबंध में जायंट्स ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस समय डॉ. अशोक अग्रवाल रालोद में हैं। रालोद में उनके विरोध सक्रिय हो गये हैं। रालोद महानगर संयोजक और मीडिया प्रभारी ताराचंद गोस्वामी ने जयंत चौधरी को लिखे पत्र में कहा है कि डॉ. अशोक अग्रवाल पर अश्लील पूलपार्टी करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लग रहा है। उन्होंने ऐसे नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर रालोद से लोकसभा चुनाव लड़े और प्रदेश पदाधिकारी कुं.नरेन्द्र सिंह को को संजय गोयल, नरेष, शिवकुमार, लोकेश कुमार आदि ने ज्ञापन सौंप और डॉ. अशोक अग्रवाल के खिलाफ पार्टी स्तर से कार्यवाही की मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो