30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई के साले की घिनौनी साजिश, साड़ी पहनकर घर में घुसा और किया ये कांड!

दुष्कर्म में नाकाम युवक ने महिला को जिंदा जला दिया। युवक साड़ी पहनकर घर में घुसा और महिला से दरिंदगी की कोशिश की। विरोध पर युवक ने विवाहिता के ऊपर पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Aman Pandey

Mar 13, 2025

women_crime, UP crime, UP Police, rape,Hathras News, professor sexually harassed girl, professor sexually girl, up news, uttarpradesh news, यूपी न्यूज, उत्तर प्रदेश न्यूज, up crime news

यूपी के मथुरा में युवक द्वारा घर में घुसकर पेट्रोल डाल कर जलाई महिला की उपचार के दौरान आगरा के एसएन अस्पताल में मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने नामजद के खिलाफ घर में घुसकर पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास और विरोध पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ जाएगी। वहीं आरोपी का पुलिस निगरानी में उपचार चल रहा है।

फरह के एक गांव में मंगलवार दोपहर को साड़ी पहनकर युवक एक घर में घुस गया और विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने पेट्रोल छिड़क कर महिला को आग लगा दी थी। खुद छत से कूदने के चलते आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिये एसएन मेडिकल आगरा में भर्ती कराया था। बुधवार दोपहर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि आरोपी युवक का इलाज चल रहा है।

पति ने दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट, बढ़ेगी हत्या की धारा

पुलिस के मुताबिक, महिला के पति ने नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि उसके बड़े भाई का साला उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। करीब छह माह पूर्व वह उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पत्नी को बरामद कर उसकी (पति की) सुपुर्दगी में दे दिया था।

यह भी पढ़ें:बेकाबू मर्सिडीज ने मचाया कहर, छह लोगों को रौंदा, चार की मौत, शहर में नाकेबंदी

अपने मंसूबों में असफल होने पर आरोपी उससे और पत्नी से रंजिश मानने लगा था। इसके चलते मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे साड़ी पहनकर महिला के भेष में घर में घुसा और पत्नी को अकेली देख बलात्कार के उद्देश्य से पकड़ लिया। इसका पत्नी ने विरोध कर शोर मचाया तो उसने बोतल से पत्नी के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल आग लगा दी। पत्नी की चीख सुन लोगों को आता देख आरोपी छत से भागने के प्रयास के दौरान छत से गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को आगरा एसएनएमसी में भर्ती कराया है।


बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग