23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Yogi Mathura Visit: दिवाली से पहले कृष्णनगरी को सीएम की सौगात, 123 करोड़ की योजनाओं पर लगेगी मुहर

CM Yogi Mathura Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ आज मथुरा में 123 करोड़ की योजनाओं पर अपनी मुहर लगाएंंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 22 Oct 2024, 1:41 PM IST

CM Yogi

CM Yogi Mathura Visit: दिवाली से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 22 अक्टूबर को मथुरा आ रहे हैं। आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री विकास से जुड़ी 123 करोड़ की प्रस्तावित योजनाओं पर अपनी मुहर लगाएंगे। इसके साथ ही, सीएम उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में भी शामिल होंगे।

यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष हैं सीएम योगी

दरअसल, परिषद की सातवीं बोर्ड बैठक आज यानी मंगलवार को होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं। पिछले साल कार्यालय उद्घाटन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां छठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की थी।

सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र को व्यवस्थाओं से अवगत कराया। शाम चार बजे जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भी मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र से मुलाकात कर व्यवस्थाओं को देखा।

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति धनखड़ का बड़ा बयान, बोले- स्वतंत्रता के इतिहास से हुई छेड़छाड़

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मुख्यमंत्री के मथुरा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेफ हाउस तैयार करवाए जा रहे हैं। आधुनिक एंबुलेंस मांगी गई हैं। सीएमओ डॉ. एके वर्मा द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जा रही हैं। कई टीमें बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान ‘Dana’ मचाएगा कहर, यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

डीएम-एसएसपी ने व्यवस्थाओं को परखा

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश पांडेय ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार के साथ ही वेटरनरी विवि के अलावा हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग