23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान ‘Dana’ मचाएगा कहर, यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान दाना का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 24 अक्टूबर को यूपी में बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 22 Oct 2024, 1:00 PM IST

Cyclone Dana

Cyclone Dana: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला बंद हो चुका है, लेकिन एक बार फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेश में बारिश की एंट्री दोबारा हो सकती है, जिससे ठंड में भी इजाफा होगा। फिलहाल, प्रदेश के अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान सुबह और रात में गिर जाता है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने बदलते मौसम को लेकर क्या कहा है…

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात दाना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को दक्षिण अंडमान सागर में चक्रवात बन रहा है। यह चक्रवात मंगलवार तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि यह 24 अक्टूबर की रात को ओडिशा के तट के पास पहुंचेगा। 

120 किमी की रफ्तार से आएगा दाना

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि चक्रवाती तूफान 'दाना' बंगाल के कई जिलों में विकराल रूप ले सकता है। यह तूफान 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच ओडिशा तट को पार कर पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंच सकता है। इस दौरान हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसको लेकर बंगाल के तटीय इलाकों में चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: कंफर्म हुई दिवाली की तारीख, काशी के पंडितों ने बताया कब है शुभ मुहूर्त

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलावा पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश और झारखंड के कई जिलों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

यूपी में भी दिखेगा दाना का असर

चक्रवाती तूफान दाना का असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने पत्रिका को बताया कि दाना की वजह से यूपी में 24 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। इस चक्रवात का मुख्य असर वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, बलिया समेत पूर्वी यूपी के अन्य जिलों में दिख सकता है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग