
Delhi Election Result 2020 पर बोले केशव, मोदी-योगी का जादू बरकरार लेकिन समीक्षा की जरूरत
मथुरा। दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर संतों के साथ वार्ता की। वहीं रमणरेती आश्रम में संत शरणानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव पर भी प्रतिक्रिया दी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार देर रात रमणरेती आश्रम पहुंचे। प्रशासन को जब उनके आगमन की सूचना मिली तो व्यवस्थाएं पूरी की गईं। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनने के बाद उनकी मुलाकात के कई मायने सामने आ रहे हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार रात श्री उदासीन कार्ष्णि आश्रम रमणरेती महावन में विश्राम किया। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह उन्होंने आश्रम में गुरु शरणानंद जी महाराज से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संतों के विचार पर चर्चा की।
मंगलवार को आश्रम में ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक की औऱ और मथुरा-वृंदावन में विकासकार्यों की समीक्षा की। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए Delhi Election Result 2020 पर उन्होंने कहा कि हार की समीक्षा करेंगे। वहीं हार के बाद भी देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जादू पर कोई संशय नहीं होने की बात कही। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने वृंदावन में बांकेबिहारी जी के दर्शन किए इसके बाद दोपहर तीन बजे रमणरेती आश्रम से हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
गौरतलब है कि विगत दिनों राम मंदिर ट्रस्ट बनने के बाद संतों का आक्रोश मथुरा में भी दिखाई दिया था। संतों को एकजुट करने के उद्देश्य से भी गुरु शरणानंद महाराज से केशव प्रसाद मौर्य की मुलाकात अहम मानी जा रही है।
Published on:
11 Feb 2020 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
