16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दादी के साथ खेत पर चारा लेने गई किशोरी के साथ गैंगरेप

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jan 18, 2020

मथुरा। बेहोशी की हालत में जंगल में किशोरी मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी ने होश में आने पर बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुस्लिम बनकर पहले किया निकाह, ईसाई बनकर करने जा रहा था दूसरी शादी, तभी खुल गई पोल

वारदात सुरीर थाना इलाके के एक गांव की है जहां एक किशोरी अपनी दादी के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। दादी और किशोरी दोनों कुछ दूरी पर खेतों पर चारा काट रहे थे। तभी तीन लोगों ने किशोरी को अगवा कर लिया। बुजुर्ग महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आसपास किशोरी को तलाशा गया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। 3 घंटे के बाद किशोरी बेहोशी की हालत में दूर खेतों पर मिली। जिसके बाद किशोरी ने अपने साथ घटी घटना के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- बारिश और ओलावृष्टि के बाद ब्रज में सर्दी का सितम जारी, तीन दिन से छाया है कोहरा

किशोरी के पास खड़ी एक बाइक भी परिजनों ने बरामद की है। पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसे बंधक बनाकर 3 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है जिनमें से एक शख्स पवन निवासी भदनवार और दो उसके साथी थे, जिनका नाम उसे नहीं पता। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने थाना सुरीर में एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।