2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा में गोहत्या के शक में घरों में छापेमारी करने वाले ‘गौ रक्षकों’ की पिटाई

Gau Raksha Dal मथुरा में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर दो गौरक्षकों के साथ मारपीट की, जब वे गोहत्या के संदेह में उनके घरों में जबरन घुस गए। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर इस तरह के किसी भी कृत्य का कोई सबूत नहीं मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification
मथुरा में गोहत्या के शक में घरों में छापेमारी करने वाले 'गौ रक्षकों' की पिटाई

मथुरा में गोहत्या के शक में घरों में छापेमारी करने वाले 'गौ रक्षकों' की पिटाई

मथुरा में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर दो गौरक्षकों के साथ मारपीट की, जब वे गोहत्या के संदेह में उनके घरों में जबरन घुस गए। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर इस तरह के किसी भी कृत्य का कोई सबूत नहीं मिला है। खबरों के अनुसार, रविवार को मेवाती में गौ रक्षा दल के अध्यक्ष रविकांत शर्मा के नेतृत्व में करीब एक दर्जन 'गौ रक्षकों' ने मेवाती के घरों में छापेमारी की। अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया कि ये लोग उनकी भैंस चुराने की कोशिश कर रहे थे। उनमें से दो को पकड़ लिया गया।

दो सदस्यों की पिटाई , गंभीर रूप से घायल

आईएएनएस के अनुसार, आक्रोशित लोगों ने विरोध में अपनी दुकानें बंद कर दीं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस तैनात की गई थी। पुलिस ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। इस बीच, गौ रक्षा दल के अध्यक्ष रविकांत शर्मा ने कहा कि उनकी टीम सूचना मिलने के बाद इलाके में पहुंची। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके समूह पर पथराव किया और बाद में दो सदस्यों की पिटाई की, जो गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : पापा मेरी दवा नहीं पहले बिजली बिल जमा करिए... बिजली कर्मियों की धमकी से डरे छात्र ने दम तोड़ा

14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

एसपी (नगर) एमपी सिंह ने बताया कि शर्मा द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 147 (दंगा), और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :विद्युत उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजना आपराधिक कृत्य, नाराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब

Story Loader