5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रसिद्ध भागवताचार्य और उसके साथी पर नर्सिंग की छात्रा से कई बार रेप करने का केस दर्ज

Girl Rape : भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज और उनके साथी देवेंद्र शुक्ला के विरूद्ध दुष्कर्म और मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि छात्रा आश्रम में रहकर ही नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वृंदावन थाना पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

lokesh verma

Mar 02, 2022

girl-student-filed-rape-case-against-bhagwatacharya-and-his-partner.jpg

rape

Girl Rape : एक प्रसिद्ध भागवताचार्य और उनके साथी के खिलाफ एक नर्सिंग की छात्रा ने दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई होते न देख छात्रा ने पुलिस ऑफिस पर ही आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस ने काशी विद्वत परिषद के पश्चिम भारत प्रभारी भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज के साथ उनके साथी देवेंद्र शुक्ला के विरूद्ध दुष्कर्म और मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि छात्रा आश्रम में रहकर ही नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, नर्सिंग छात्रा ने भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज और उनके साथी देवेंद्र शुक्ला पानीगांव थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) ने मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है। छात्रा ने बताया कि चार साल पूर्व पानीगांव के रहने वाले पुष्पेंद्र शुक्ला से उसके प्रेम संबंध थे। वह 20 मार्च 2018 को पुष्पेंद्र के घर थी। उस दौरान पुष्पेंद्र के पिता देवेंद्र शुक्ला घर पहुंचे और पुष्पेंद्र को वहां से भगाने के बाद उससे जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए गए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया गया।

यह भी पढ़ें- पत्नी और सास की हत्या के बाद खुद ट्रेन आगे कूदकर दी जान, 7 पन्ने के सुसाइड नोट ने खोले बड़े राज

पीड़िता बोली- महाराज ने भी किया बार-बार दुष्कर्म

पीड़ित छात्रा ने बताया कि इसके बाद देवेंद्र शुक्ला नौकरी दिलाने की बात कहकर भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज के पास ले गया। पीड़िता ने बताया कि महाराज ने उसे 7 जुलाई 2020 को अपने घर बुलाकर रेप किया। इसके बाद बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि इससे तंग आकर उसने 15 फरवरी को वृंदावन थाने में दोनों के विरूद्ध शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों से मिलीभगत कर उसका फोन ले लिया, जिसमें दोनों के खिलाफ सुबूत थे।

यह भी पढ़ें- चिकन परोसने से इनकार करने पर युवक ने होटल मालिक को मारी गोली

महाराज ने आरोपों को बताया निराधार

पुलिस उपाधीक्ष प्रवीण मलिक ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने अपने ऊपर लगे अरोपों को निराधार बताया है। साथ ही कहा है कि उन्हें फंसाने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।