20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hema Malini last wish : हेमा मालिनी ने मांगा वरदान, बोलीं- मृत्यु के समय मेरे सामने हो श्री कृष्ण की छवि

Hema Malini last wish : हेमा मालिनी ने कहा कि वह भगवान श्री कृष्ण से बस यही वरदान चाहती हैं कि जब मेरी मृत्यु हो तो उनकी छवि ही सामने हो। उन्होने कहा कि द्रौपदी अंतिम समय में श्रीकृष्ण का नाम लेते हुए मृत्यु को वरण कर लेती हैं। हम श्रीकृष्ण को हमेशा अपनी आंखों में बसाकर रख सकते हैं और उन्हें महसूस भी कर सकते हैं, उनसे बात कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

lokesh verma

Mar 14, 2022

hema-malini-said-at-time-my-death-image-of-krishna-should-be-in-front.jpg

Hema Malini's last wish : हेमा मालिनी ने मांगा वरदान, बोलीं- मृत्यु के समय मेरे सामने हो श्री कृष्ण की छवि।

Hema Malini last wish : मथुरा की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर प्रियाकांत जी मंदिर पर आयोजित होली महोत्सव में भाग लेकर व्यास गद्दी पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज में श्रीकृष्ण से बस यही वरदान चाहिए कि मृत्यु के समय उनकी छवि मेरे सामने हो। उन्होंने सभी ब्रजवासियों को होली की बधाई देते हुए प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाने पर आभार व्यक्त किया।

सांसद हेमा मालिनी प्रियाकांत जी मंदिर पर होली महोत्सव में पहुंचीं। व्यासगद्दी पूजन कर उन्होने देवकीनंदन महाराज को आध्यात्मिक यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार सांसद बनने मथुरा आई, तब देवकीनंदन महाराज ने मार्गदर्शन किया और प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इनके सुझाव पर ही ब्रज में आकर साड़ी पहनना शुरू किया। काम के चलते घूंघट करने की आदत तो नहीं है, लेकिन अन्य महिलाओं को घूंघट में देखकर अच्छा लगता है। संस्कृत श्लोक उच्चारित करते हुए मालिनी ने कहा कि किसी को कष्ट न पहुंचाते हुए मृत्यु होना सौभाग्य की बात है। भगवान से यही वरदान चाहिए कि मृत्यु के समय उनकी छवि मेरे सामने हो। भगवान के भक्तों को हमेशा ऐसा सोचना चाहिए, क्योंकि मृत्यु का कोई समय नहीं है।

यह भी पढ़ें- योगी के जीत का जश्न अयोध्या में भगवे की होली मना रहे साधु-संत

कौन बनेगा करोड़पति में जीती राशि को बच्चों की शिक्षा के लिए देने का लिया फैसला

उन्होने कहा कि द्रौपदी अंतिम समय में श्रीकृष्ण का नाम लेते हुए मृत्यु को वरण कर लेती हैं। हम श्रीकृष्ण को हमेशा अपनी आंखों में बसाकर रख सकते हैं और उन्हें महसूस भी कर सकते हैं, उनसे बात कर सकते हैं। मैं जब द्रौपदी चरित्र का मंचन करती हूं तो स्वयं इसका अनुभव करती हूं। सांसद ने प्रियाकांत मंदिर की तरफ से ब्रज की जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के लिए चलाई गई आर्थिक सहायता योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैंने भी कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में जीती हुई राशि को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए वितरित करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- यूपी के तीन सबसे गरीब विधायक, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

पांचों सीट जिताने के लिए ब्रजवासियों को जताया आभार

हेमा मालिनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता धन्यवाद की पात्र है, जो उन्होने योगी को चुना। वहीं ब्रजवासियों की विशेष कृपा है, क्योंकि उन्होंने मथुरा की पांचों सीटों पर भाजपा को जिताया है। देवकीनंदन महाराज ने सांसद हेमा सहित सभी विजयी विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान ने ब्रज की सेवा के लिए भगवत निष्ठ जनप्रतिनिधियों को चुन-चुनकर भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुनः मुख्यमंत्री बनना प्रदेश एवं हिंदुत्व को और भी मजबूत करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्ण भक्तों को यमुना शुद्धिकरण और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के बारे में अच्छी खबर मिलेंगी।