
यूपी के तीन सबसे गरीब विधायक, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट आ चुका है। अब सरकार बनाने की तैयारी हो रही है। इस बार के चुनाव में एडीआर के अनुसार, चुनाव 2017 के मुकाबले 11 फीसद अधिक करोड़पति 18वीं विधानसभा में पहुंचे हैं। चुनाव 2022 में सदन में सबसे अधिक करोड़पति विधायक भाजपा के हैं। पर इन करोड़पति विधायकों के बीच तीन ऐसे विधायक हैं जो बेहद गरीब हैं। जिन्होंने चुनाव में प्रत्याशियों के साथ धनबल और बाहुबल को भी हराया। इन में एक अनिल प्रधान, श्रवण कुमार निषाद और तीसरी हैं गुड़िया कठेरिया। इनकी माली हालात के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे कि, यूपी विधानसभा चुनाव में ऐसे भी विधायक चुने जा सकते हैं। यह जनता की लोकतात्रंतिक प्रक्रिया में विश्वास को मतबूत बनाता है। आइए जानें यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के इन तीन विधायकों के बारें में।
अनिल प्रधान (चित्रकूट)
अनिल प्रधान चित्रकूट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं। यूपी के सबसे गरीब विधायकों में अनिल प्रधान का नाम शामिल है। अगर इनकी सम्पति के बारे में खंगालें तो इनके कुल सम्पाति 30,496 रुपए मात्र है। अनिल के पास न खुद का कोई घर है और न ही कोई जमीन। इस बारे में अनिल प्रधान ने अपने हलफनामे बताया है।
श्रवण कुमार निषाद (चौरी-चौरा)
ऐसा नहीं है कि भाजपा में सभी करोड़पति ही विधायक चुने गए हैं। चौरी-चौरा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रवण कुमार निषाद यूपी के दूसरे सबसे गरीब विधायक हैं। चौरी-चौरा सीट गोरखपुर जिले की एक विधानसभा सीट है। श्रवण के पास कुल 72,996 रुपए की संपत्ति है। श्रवण कुमार निषाद बताते हैं कि, उनके नाम न तो मकान है और न ही कोई जमीन।
गुड़िया कठेरिया (औरेया सीट)
अब तीसरे नम्बर की गरीब विधायक की बात करें तो इसमें गुड़िया कठेरिया का नाम आता है। ये औरेया सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुनी गईं है। गुड़िया के पास कुल 10.75 लाख रुपए की संपत्ति है। वैसे तो यह सम्पति आम जनता के हिसाब से बहुत अधिक है। पर विधायकों से तुलना करें तो कम मान सकते हैं। वैसे इतना पैसा होने के बाद भी गुड़िया के नाम न तो कोई मकान है और न ही कोई जमीन।
यूपी के टॉप-10 गरीब विधायकों के नाम जानें
- विनय वर्मा सिद्धार्थनगर (शोहरतगढ़) अपना दल (सोनेलाल)
- अखिलेश आजमगढ़ (मुबारकपुर) सपा विधायक
- जयद्रथ पीलीभीत (बरखेड़ा) बरखेड़ा भाजपा
- श्यामधनी राही सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु) भाजपा
- पंकज जौनपुर (मुंगरा बादशाहपुर) सपा
- कैलाश खरवार चंदौली (चकिया) भाजपा
- सुहैब उर्फ मन्नु अंसारी गाजीपुर (मोहम्मदाबाद)सपा
Updated on:
14 Mar 2022 11:45 am
Published on:
14 Mar 2022 11:45 am
