9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमुना एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा…महिला दरोगा की मौत, पति गंभीर

मथुरा के मांट थाना इलाके में बीती रात यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. यहाँ एक डबल डेकर बस ने एक कार को बुरी तरह से टक्कर मार दी।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

anoop shukla

Dec 12, 2024

बुधवार की रात मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें डबल डेकर बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार महिला दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थी और वो नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई।

यह भी पढ़ें: “द 5 स्टार थीफ”… कैटरर से बना हाई प्रोफाइल चोर, गोरखपुर में चोरी बन गई गले की फांस

यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ने स्विफ्ट कार में मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक मांट थाना इलाके के अंतर्गत देर रात करीब नोएडा से लखनऊ जाने वाली एक डबल डेकर बस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 100 के पास स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। कार में 6/71 नेहरु नगर दिल्ली निवासी रोबिन पुत्र वशिष्ठ नारायण अपनी पत्नी नेहा शुक्ला के साथ सवार थे। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। रोबिन का गंभीर हालत में उपचार जारी है।

मृतका यूपी पुलिस में है सब इंस्पेक्टर

पुलिस ने बताया मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला मृतक महिला दारोगा नेहा शुक्ला पुत्री स्व. फूल चन्द्र शुक्ला मूल रूप से बांदा जिले के गांव जमालपुर थाना देहात कोतवाली की रहने वाली हैं। नेहा शुक्ला 2022 में उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के पद पर भर्ती हुई।

महिला दरोगा की तैनाती प्रयागराज के थाना नैनी में थी

पुलिस के मुताबिक मृत नेहा शुक्ला की वर्तमान तैनाती जनपद प्रयागराज के थाना नैनी में थी। वह बुधवार को अपने पति रोबिन के साथ शिफ्ट कार से देर दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा की ओर जा रही थी। मांट थाना प्रभारी ने बताया बस में कुल 18 सवारी बैठी थी, जिनमें से दो घायल हुई हैं। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और घायलों का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।


बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग