
मथुरा। थाना छाता कोतवाली से 500 मीटर की दूरी पर नेशनल हाईवे पर दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने दंपति को रौंद दिया। वाहन की चपेट में आने के कारण फाहिदा (25) और पति इस्लाम (28) की मौके मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये है मामला
तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, छाता कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर दिल्ली से आगरा की तरफ या रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहूंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ छाता चंद्रधर गौड़ ने कहा कि मुकदमा पंजीकृत कर फरार वाहन की तलाश की जा रही है।