
मथुरा. पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami 2021) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 30 अगस्त को जन्माष्टमी (Janmashtami 2021) का त्यौहार मनाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण (Krishna) के ब्रज (Mathura) में भी जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2021) को लेकर तैयारियां चल रही हैं। भगवान श्री कृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में मंदिरों को सजाने का काम शुरू हो चुका है।
तैयारियों में जुटा नगर निगम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami 2021) से पहले ही प्रशासन और नगर निगम (Nagar Nigam) के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं और कोई भी कोर-कसर छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण (Krishna Janmashtami 2021) के जन्मस्थान के चारों तरफ बिजली के खंभों पर लाइट्स से सजावट का काम चल रहा है।
हर्षोल्लास से मनाया जाए Krishna Janmashtami 2021 -सीएम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा है कि मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2021) का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाए। शायद यही वजह है कि मथुरा जिला प्रशासन और नगर निगम सजावट से लेकर हर प्रकार की तैयारियों में जुट गया है।
नगर आयुक्त का मातहतों को निर्देश
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2021) की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त अनुनय झा नगर निगम के अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुके हैं। अपने मातहतों को नगर आयुक्त से साफ निर्देश मिला है कि किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी तैयारियां समय से पूरी हो जानी चाहिए।
Krishna Janmashtami पर लाखों श्रद्धालु आते हैं मथुरा
बताया जा रहा है कि इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2021) के उपलक्ष्य में तीन दिन 29, 30 और 31 अगस्त को श्रीकृष्णोत्सव-2021 आयोजित किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2021) के मौके पर मथुरा-वृंदावन में लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने का अनुमान है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2021) के रूप में मनाया जाता है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त को है।
Updated on:
30 Aug 2021 08:19 am
Published on:
23 Aug 2021 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
