29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, तो कहीं उमस ने किया बेहाल

UP Weather Update : यूपी के कई जिलों में रविवार को हुए बारिश के बाद सोमवार को कड़ी धूप है। जिसकी वजह से उसम ने लोगों को परेशान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 23 Aug 2021, 6:12 PM IST

up_weather_news.jpeg

UP Weather Update लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पूर्वांचल के कई जिलों के सोमवार सुबह से बारिश जारी है, मौसम विभाग की माने तो बुधवार तक कहीं उमस तो कहीं झमाझम बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश कई जिलों में रविवार से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बागपत जिले के बड़ौत इलाके में 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार से भी मुलायम परिवार ने बनाई दूरी, कारण जान हो जाएंगे हैरान

उमस ने किया बेहाल

यूपी के कई जिलों में रविवार को हुए बारिश के बाद सोमवार को कड़ी धूप है। जिसकी वजह से उसम ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल के कई जिलों में लोंगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को बारिश की संभावनाएं कई जिलों में है, जिससे थोड़ी राहत जरुर मिलेगी।

कई जिलों में बारिश की संभवनाएं

मौसम विशेषज्ञ का कहाना है कि मंगलवार को पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग की मानें तो यह सिलसिला 25 अगस्त तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर में तो 26 अगस्त तक भारी बारिश की सम्‍भावना है। वहीं वाराणसी में काले बादल मंडराते रहेंगे। दिन में एक-दो बार बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है। कानपुर में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं मेरठ में 25 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बने रहने की सम्‍भावना है। मौसम विभाग का कहना है कि मेरठ में बिजली चमकने के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। प्रयागराज में भी 25 अगस्त तक दिनभर बादल छाए रहने की सम्‍भावना है।

बदलते मौसम में डेंगू-मलेरिया का खतरा

प्रदेश भर में बदलते मौसम के कारण जगह-जगह जल जमाव एवं गंदगी होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिससे मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया आदि के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में घर के आस-पास एवं घर के अन्दर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आस-पास होने वाले जल जमाव, गमले एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्र एवं घरों की छतों पर रखी अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। हालांकि राज्य सरकार बारिश और कई जिलों में आए बाढ़ के कारण अधिकारियों को फॉगिंग के लिए निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें : 5 सितंबर की मुजफ्फरनगर किसान पंचायत तय करेगी पश्चिमी की हवा का रूख