
शिक्षिका और कार्यकत्रियों के बीच मारपीट का एक दृश्य
Mathura News: मथुरा जिले के एक परिषदीय विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के बीच ‘दंगल’ देखने को मिला है।प्रधानाध्यापिका और आंगनबाड़ी कार्यकत्री के बीच जमकर लात घूंसे चले। एक-दूसरे को मारते- पीटते हुए दोनों जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद भी मारपीट जारी रही। अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को इसकी जांच सौंपी है।
Mathura News: यूपी के मथुरा जिले के छाता तहसील के गांव बहरावली के प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और प्रधानाध्यापिका के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई। है कि दोनों कर्मचारियों के बीच काफी देर तक लात घुसे चले। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। शिक्षा के मंदिर में जंग का मैदान देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच सौंपी है। इधर आंगनबाड़ी कार्यकत्री मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गई है उसे इलाज के लिए फरीदाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि गांव में प्राथमिक विद्यालय है। विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रीति तिवारी जौनपुर से ट्रांसफर होकर आई हैं। बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रवती और सहायक अध्यापिका प्रीति तिवारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों में मारपीट हुई। इसकी वीडियो उन्हें प्राप्त हो गया है। वीडियो में बच्चे भी महिलाओं को लात मारते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। अभी तक की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि झगड़े की शुरुआत अध्यापिका की तरफ से की गई है। उन्होंने पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ हाथापाई की है।
खंड शिक्षा अधिकारी दो दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। अध्यापिका की पहले भी झगड़ा करने की शिकायत मिली हैं। मारपीट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इतनी घायल हो गईं। उन्हें परिजन को फरीदाबाद स्थित अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि इस संबंध उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
28 Mar 2025 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
