
अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बाहुबली
मथुरा। अवैध कॉलोनियों पर एक बार फिर प्रशासन का बाहुबली चला और दर्जनों मकान अवैध कॉलोनियों में तोड़े गए। वहीं उप जिला अधिकारी ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को नोटिस भेजे गए हैं तथा उन पर कानूनी कार्रवाई जल्द की जाएगी।
यह भी पढ़ें- शादी के घर में छाया मातम, जानिए वजह
ये है मामला
शुक्रवार को वृंदावन क्षेत्र के गांव तेहरा में काटी गई गोपीनाथ ग्रुप के द्वारा अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध रूप से बनी कॉलोनियों में निर्माण को बाहुबली की मदद से गिराया गया। साथ ही जिस ग्रुप के द्वारा मानचित्र के विपरीत काटी गई कॉलोनियों पर कॉलोनाइजर ने कंपाउंड नहीं कराया उस कॉलोनाइजर को नोटिस भेज दिया गया है।
जारी रहेगी कार्रवाई
उप जिला अधिकारी राजीव उपाध्याय ने अवैध कॉलोनियों के ऊपर की गई कार्रवाही के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोपीनाथ ग्रुप के द्वारा जो कॉलोनी काटी गई है वह अवैध है। 2015 में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के द्वारा इन को नोटिस दिया गया लेकिन इनके द्वारा कोई नोटिस का जवाब नहीं दिया गया और यह निर्माण करते ही जा रहे हैं। यह नियम विरुद्ध निर्माण किया जा रहा था। जो भी निर्माण अवैध रूप से बने हैं उन पर जिला प्रशासन और प्राधिकरण कार्रवाई करता रहेगा।
Published on:
21 Jun 2019 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
