24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांके बिहारी में लागू हुई नई व्यवस्था, मंदिर के बाहर भी दिखेंगे ठाकुरजी के लाइव दर्शन

रंगभरनी एकादशी पर भक्त ठाकुरजी के लाइव भी घर बैठे कर सकेंगे। इससे पहले मंदिर में फोटो और वीडियो लेने पर रोक लगाने संबंधी बोर्ड हटा दिए गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Aman Pandey

Feb 24, 2026

Banke bihari mandir

नया मोड़: बांके बिहारी मंदिर निजी प्रॉपर्टी नहीं। फोटो: bihariji.org

श्री बांके बिहारी मंदिर में होली और रंगभरनी एकादशी के अवसर पर इस बार श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मंदिर प्रबंधन ने ठाकुरजी के दर्शन के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। अब भक्त घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए विशेष वेबसाइट तैयार की जा रही है।

26 फरवरी पूरी होंगी सभी तैयारियां

मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों गेट संख्या एक, गेट संख्या पांच, गेट तीन की गली, जगमोहन के ऊपर, विद्यापीठ चौराहा और जादौन पार्किंग पर एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। इन स्क्रीन के जरिए मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालु भी आसानी से लाइव दर्शन कर सकेंगे। हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी ने इस योजना को अंतिम रूप देते हुए नोएडा की एक संस्था को जिम्मेदारी सौंपी है। 26 फरवरी तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

उधर, रंगभरनी एकादशी को देखते हुए वृंदावन में 26 फरवरी रात 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। नगर में भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। छटीकरा-वृंदावन मार्ग, कृष्णा विहार गोलचक्कर, पानीघाट तिराहा, सुनरख रोड और परिक्रमा मार्ग पर भी भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी।

हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को प्रतिबंध से छूट दी गई है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित यातायात योजना का पालन करने की अपील की है।