4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर से 7 साल का ‘लड्डू’ लापता, अन्न, जल त्यागकर बच्चे को तलाश रही मां

Premanand Maharaj Latest News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर से सेवा कर रहे 7 साल के बच्चे लड्डू के गायब होने से मचा हड़कंप। पुलिस खंगाल रही है CCTV फुटेज, मां की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
remanand jii maharaj, premanand shishya child kidnap

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर से 7 साल का बच्चा लापता, फोटो सोर्स- patrika

Premanand Maharaj Latest News: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर सेवा कर रहा एक 7 वर्षीय मासूम बच्चा अचानक गायब हो गया है। बच्चे की मां महाराज जी की शिष्या हैं। मां का आरोप है कि किसी अनजान व्यक्ति ने उनके बेटे का किडनैप कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे को ढूंढने में जुट गई है। बच्चे की मां ने कहा है, जब तक उसका बेटा नहीं मिल जाता है तब तक वह खाना-पीना नहीं खाएंगी।

पानी पिलाने की सेवा करते-करते गायब हुआ बच्चा

लापता बच्चे का नाम वेद कुमार गौतम है, जिसे सब प्यार से 'लड्डू' बुलाते हैं। उसकी मां कविता, संत प्रेमानंद महाराज की शिष्या हैं और वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर बने 'श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम' में रहकर सेवा-पूजा करती हैं। उनका 7 साल का बेटा लड्डू भी उनके साथ आश्रम में ही रहता था। इन दिनों बहुत ज्यादा गर्मी होने के कारण लड्डू आश्रम के गेट के पास आने-जाने वाले लोगों को जल सेवा के काम में लगा हुआ था। 31 मई को भी वह हमेशा की तरह पानी पिला रहा था, लेकिन इसी बीच वह अचानक वहां से गायब हो गया।

हर जगह ढूंढा, पर नहीं मिला कोई सुराग

जब काफी देर तक बच्चा कहीं नहीं दिखाई दिया, तो उसकी मां और आश्रम के बाकी लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया। उन्होंने आसपास की सभी गलियों, दुकानों और रास्तों पर उसे काफी ढूंढा, लेकिन बच्चे का कहीं कोई पता नहीं चला। आखिर में बच्चे की मां ने बुधवार को पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। मां की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार शाम को अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

CCTV कैमरों की जांच कर रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए वृंदावन पुलिस अलर्ट हो गई है। आश्रम के मुख्य द्वारों और परिक्रमा मार्ग पर लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज को देखा जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चा आखिरी बार किसके साथ देखा गया था।

पुलिस का क्या कहना है?

थाने प्रभारी ने बताया कि मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे को सुरक्षित ढूंढने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।