2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा: अलर्ट के बीच होटलोंं और गेस्‌ट हाउस के लिए जारी हुई गाइडलाइन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां आने वाले हर व्‌यक्ति पर पेनी नजर रखी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Jun 2018, 5:04 PM IST

Alert

मथुरा: अलर्ट के बीच होटलोंं और गेस्‌ट हाउस के लिए जारी हुई गाइडलाइन

मथुरा। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के बाद मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर के आसपास बने होटल, गेस्ट हॉउस को डॉग स्वायड और कमांडो की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया और यहां आने वाले हर व्‌यक्ति पर पेनी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- इस जिले का रहा है आतंकी कनेक्शन, धमकी के बाद पुलिस हुई सतर्क

होटलों और गेस्ट हॉउस में भी चेकिंग

लखनऊ से खुफिया सूत्रों से आतंकी संगठन लश्कर ए तैय्यबा द्वारा मथुरा श्री कृष्ण जन्म स्थान सहित प्रमुख स्थलों पर हमले का अलर्ट जारी होने के बाद मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। श्री कृष्ण जन्म स्थान पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अलावा कमांडो हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। यहां श्री कृष्ण जन्म स्थान के पास के क्षेत्र को एलआईयू और डॉग स्वायड के साथ चेक किया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों के सामान को बारीकी से चेक किया जा रहा है। वहीं यात्रियों के सामान के साथ-साथ होटल और गेस्ट हॉउस में भी चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- आतंकी निशाने पर क्यों हैं ये धार्मिक स्थल, जानिए चौंकाने वाला कारण


बिना जांच के होटल मेंं न दें प्रवेश

वहीं जन्मस्थान सीओ देवेंद्र यादव ने बताया आज भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान के आसपास होटलों और गेस्ट हॉउसों में चेकिंग की गयी। हाई अलर्ट को देखते हुए अभियान चलाया है। अभियान में कोई भी संदिग्ध नहीं पाया गया है और सभी होटल और गेस्ट हाउस के संचालकों से अपील है कि किसी भी व्यक्ति को बिना जांचे रूम ने दें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में होटल और गेस्ट हाउस संचालकों के लिए गाइड लाइन जारी की गई है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश