
प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए चलेगा विशेष अभियान, प्रधानों का भी लिया जाएगा सहयोग
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने में हम सभी को पूर्ण सहयोग करना चाहिए। उनकी मंशा के अनुसार सर्वप्रथम मथुरा नगरी को पूर्ण प्लास्टिक मुक्त करके स्वच्छ नगर बनाने की मंशा को पूर्ण करने के लिए सभी ग्राम प्रधानों, समाजिक संस्थान एवं आम आदमी के सहयोग की आवश्यकता है, जिससे जनपद को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। यह विचार जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र द्वारा राजीव भवन के सभागार में प्लास्टिक मुक्त नगर बनाने के संबंध में आयोजित बैठक में व्यक्त किये।
यह भी पढ़ें- सिर्फ राजा बेहाल, बाकी सब्जियां हुईं ’लाल’
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे अधिक खतरनाक वस्तु है। उन्होंने बैठक में उपस्थित लगभग सौ ग्रामों के प्रधानों से कहा कि जिस प्रधान का निरीक्षण में गांव सबसे अधिक स्वच्छ मिलेगा ऐसे तीन प्रधानों को प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
यह भी पढ़ें- ’शीशा तोड़ गैंग’ पर शिकंजा, पुलिस ने 6 सदस्य दबोचे
जिलाधिकारी ने सभी प्रधानों से कहा कि वह आज से ही अपने गांव में फैली हुई सारी प्लास्टिक को एकत्रित करायें और उन्हें ग्राम समाज की जमीन में दूर गढ्ढा खोदकर दवा दिया जाय। जहां पर डम्पिंग एरिया पास हो उसे डम्पिंग एरिया में दफन करा दें। उन्होंने कहा कि जो लोग सार्वजनिक जगह पर गंदगी फैलाते हुए उन लोगों को नोटिस जारी किया जाय तथा नोटिस पर भी न मानने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित दण्ड उन पर लगाया जाय।
यह भी पढ़ें- लापता किशोर के परिजनों ने एसपी से लगाई मदद की गुहार
जिलाधिकारी ने सभी ग्रामीणों से कहा कि शतप्रतिशत शौचालयों को निर्माण करा दिया गया है, यदि कोई व्यक्ति छूट गया हो तो उसके घर शौचालय का निर्माण करा दिया जाय तथा ग्राम प्रधान, लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करते रहें। उन्होंने 10 सितम्बर तक शहरी क्षेत्र, नगर निकाय एवं जनपद के ग्रामों को पूर्णरूप से साफ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में प्लास्टिक पूर्णरूप से प्रतिबंध है। प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित ग्रामों से आये प्रधानगण उपस्थित थे।
Published on:
05 Sept 2019 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
