2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली फरह में निर्दलीय चेयरमैन

मथुरा में सपा और कांग्रेस का सूपड़ासाफ, निर्दलीयों का जलवा, एकमात्र नगर पालिका परिषद कोसीकलां पर बसपा जीती। सात सीटें निर्दलीय को मिली हैं।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Dec 02, 2017

Result, election, Live Uttar Pradesh Civic Polls Result,Nagar Nigam Election Result, nagar nikay election result, UP Chunav 2017, up chunav result, up chunav result 2017,UP Civic Polls Result, UP Civic Polls Result 2017, Up election,Up Election 2017,up election news, up election result, UP election result 2017,UP Local Body Election Result,up local body polls,UP local body polls result, UP Municipal Election, UP Municipal Election 2017,UP Municipal Election Result, UP Municipal Election Result 2017, up nagar nigam chunav, up nagar nigam chunav 2017,UP nagar nigam election, UP nagar nigam election 2017,up nagar nigam election result,up nagar nigam election result 2017, UP Nagar Nigam Result, up nagar nikay chunav, up nagar nikay chunav 2017, up nagar nikay election 2017, up nagar nikay election result, up nagar nikay election result 2017, up nagar palika chunav, Uttar Pradesh Local Body , agra nagar nigam, Agra mayor, BJP, BSP, SP, congress

Nagar Nigam chunav Result

मथुरा। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बाद हर राजनीतिक दल की स्थिति स्पष्ट हो गई है। नगर पालिका परिषद और नगर पचायतों की बात करें कि निर्दलीयों का जलवा रहा है। कान्हा की नगरी मथुरा में सात निर्दलीय, चार भाजपा, तीन बसपा के चेयरमैन बने हैं। सपा और कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं आया। भाजपा के नाम बड़ी उपलब्धि यह है कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम के मेयर पद पर मुकेश आर्यबंधु जीत गए हैं। भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली फरह का चेयरमैन निर्दलीय होगा। यहां से भाजपा समेत किसी भी दल ने प्रत्याशी खड़ा नहीं किया था।

नगर पालिका परिषद कोसीकलां में बसपा
नगर पालिका परिषद कोसीकलां के चेयरमैन पद पर बसपा के नरेन्द्र कुमार ने 12,662 वोट लेकर भाजपा के तरुण कुमार को हराया। भाजपा प्रत्याशी को 10,222 वोट मिले। निर्दलीय धर्मवीर अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे।


नगर पंचायत
राया में चेयरमैन पद पर निर्दलीय मनोज शर्मा 2736 वोट लेकर विजेता रहीं। उन्होंने निर्दलीय राजकुमार को हराया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बबीता को सिर्फ 107 वोट मिले। वे 10वें नम्बर पर रहीं।
बाजना में चेयरमैन पर निर्दलीय देवीराम ने 1521 वोटों के साथ जीत हासिल की। निर्दलीय रामबाबू को हराया। रामबाबू को 1437 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी बनै सिंह 1206 वोट लाकर तीसरे नम्बर रहे।
नंदगांव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गुलाबो ने 1926 मतों के साथ जीत हासिल की। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की अनीता देवी को हराया। उन्हें 1731 वोट मिले। समाजवादी पार्टी चौथे नम्बर पर रही।
बरसाना में भारतीय जनता पार्टी की श्यामवती 2066 वोट लाकर विजेता रहीं। दूसरे नम्बर पर 1148 वोटों के साथ लीलावती रहीं। समाजवादी पार्टी की मुन्नी देवी तीसरे स्थान पर रहीं।
छाता में बहुजन समाज पार्टी के चन्द्रप्रकाश 3884 मतों के साथ जीते। उन्होंने 3538 वोट लाने वाले निर्दलीय जगपाल को हराया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिगम्बर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
चौमुहां में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बिहारी राम 2811 वोट लेकर जीते। निर्दलीय संतोष दूसरे और सपा प्रत्याशी गिर्राज सिंह चौथे स्थान पर रहे।
गोकुल में भारतीय जनता पार्टी के संजय दीक्षित 878 वोट लाकर जीते। दूसरे नम्बर पर निर्दलीय छनिया पुजारी रहे। तीसरे नम्बर पर कांग्रेस प्रत्याशी रहा।
बल्देव में निर्दलीय कमल कुमार ने 2305 वोट लाकर जीत हासिल की। भाजपा के मुरारीलाल 2136 वोट लाकर दूसरे नम्बर रहे। बसपा प्रत्याशी तीसरे नम्बर पर रहा।
महावन में बहुजन समाज पार्टी के चुन्नू ने 1,473 वोट लाकर जीत हासिल की। भाजपा के कृष्णमुरारी छठे नम्बर पर रहे। दूसरे नम्बर पर निर्दलीय प्रत्य़ाशी रहा।
फरह में निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णकांत पचौरी ने 3,049 वोट लाकर विजयश्री का वरण किया। निर्दलीय मुरारीलाल शर्मा और उपेन्द्र क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी नहीं उतारा था।
सौंख में निर्दलीय भरत विजयी रहे। उन्हें 3369 वोट मिले। दूसरे नम्बर निर्दलीय गोकुलेश कुमार और तीसरे नम्बर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगेश कुमार रहे।
गोवर्धन में निर्दलीय खेमचंद ने 3102 मतों के साथ जीत हासिल की। निर्दलीय मनीष कुमार शर्मा दूसरे नम्बर पर और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बालकिशन अग्रवाल तीसरे नम्बर पर रहे।
राधाकुंड में निर्दलीय टिमटू ने 1393 मत हासिल करके जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जगमोहन 771 वोट लाकर दूसरे नम्बर रहे।

सीट और विजेता पार्टी
राया निर्दलीय
बाजना निर्दलीय
बल्देव निर्दलीय
फऱह निर्दलीय
सौंख निर्दलीय
गोवर्धन निर्दलीय
राधाकुंड निर्दलीय
नंदगांव भाजपा
बरसाना भाजपा
चौमुंहा भाजपा
गोकुल भाजपा
कोसीकलां बसपा
छाता बसपा
महावन बसपा