scriptसावधान! बाजार में चल रही 2000 के नकली नोटों की खेप, ऐसे करें असली नोट की पहचान! | up police caught developer of 2000 fake note how to identify real note | Patrika News

सावधान! बाजार में चल रही 2000 के नकली नोटों की खेप, ऐसे करें असली नोट की पहचान!

locationमथुराPublished: Aug 08, 2019 10:46:20 am

Submitted by:

suchita mishra

मथुरा पुलिस ने 2000 के नकली नोट बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। इनके पास से तीन लाख से अधिक की नकली भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।

2000 Note

2000 Note

मथुरा। अगर आप 2000 के नोट (Note) का लेन देन कर रहे हैं तो उसकी जांच करना जरूर सीख लें वर्ना धोखा उठाना पड़ सकता है। शातिरों ने 2000 के नकली नोट (Fake Note) बनाकर बाजार में चला दिए हैं। हाल ही मथुरा पुलिस (Mathura Police) ने ऐसे एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मथुरा पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से तीन लाख से अधिक की नकली भारतीय मुद्रा, नकली नोट बनाने की मशीन व प्रिंटर जब्त किया है। इस गिरोह में यूपी व राजस्थान के लोग शामिल हैं। इसलिए अब से अगर आपके हाथ में 2000 का नोट आए तो सावधानी बरतें और लेने से पहले उसकी अच्छी तरह से पहचान करें।
Real 2000 Note
ऐसे होगी असली नोट की पहचान
1. नोट में सामने की तरफ बाईं ओर 2000 अंग्रेजी में लिखा होता है। ये लाइट के सामने ले जाने पर भी दिखता है।
2. नोट को आंख के सामने 45 डिग्री घुमाने पर 2000 के नीचे एक लेटेंट इमेज दिखती है।
3. देवनागरी लिपि में 2000 रुपए लिखा होता है।
4. बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होती है।
5. गांधीजी की फोटो की दाईं तरफ माइक्रो लेटर में आरबीआई और 2000 लिखा हुआ है।
6. सिक्योरिटी थ्रेड में भारत, RBI और 2000 लिखा हुआ होता है। जब आप नोट को थोड़ा मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रेड में कलर हरे (ग्रीन) से नीले (ब्लू) में बदलता दिखेगा।
7. दाईं तरफ रिजर्व बैंक के लोगो के ऊपर ही आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर, ग्यारंटी क्लॉज है।
8. खाली जगह में वाटरमार्क के तौर पर आपको गांधी जी की फोटो और अंग्रेजी में 2000 लिखा दिखेगा।
9. नंबर पैनल में जो नंबर लिखे हैं वे बाएं से दाएं छोटे से बड़े होते हुए दिखेंगे।
10. दाईं तरफ 2000 हरे कलर में लिखा दिखेगा। इसे थोड़ा घुमाने पर आपको इसका कलर नीले में बदलता दिखाई देगा।
11. दाई तरफ अशोक स्तंभ का फोटो रहेगा।
12. अशोक स्तंभ के ऊपर ही दृष्टिबाधित लोगों के लिए नोट की पहचान के लिए 2000 उभरा हुआ है।
13. दृष्टिबाधितों के लिए ही एक और फीचर है। इसमें नोट में दाएं और बाएं तरफ उभरी हुईं 7 लाइनें हैं।
14. नोट के पीछे की तरफ बाएं ओर लिखे ‘दो हजार रुपए’ के ऊपर आपको नोट की छपाई का वर्ष लिखा दिखाई देगा।
15. पीछे की ओर स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ लिखा होगा।
16. बीच में अलग-अलग भाषा में 2000 रुपए लिखा होगा।
17. नोट में पीछे की तरफ मंगलयान का चित्र बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो