6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा पुलिस के बुरे दिन जारी, अब तीन तलाक पीड़िता की मां ने खाया जहर

-पुलिस ने नहीं सुनी पीड़ा, घर पर खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Sep 09, 2019

मथुरा पुलिस के बुरे दिन जारी, अब तीन तलाक पीड़िता की मां ने खाया जहर

मथुरा पुलिस के बुरे दिन जारी, अब तीन तलाक पीड़िता की मां ने खाया जहर

मथुरा। मथुरा पुलिस के बुरे दिनों का दौर खत्म नहीं हुआ है। थाना कोसीकलां पुलिस ने तीन तलाक पीड़ित महिला की सुनवाई नहीं की तो उसकी मां ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे मथुरा रेफर किया गया है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले सुरीर कोतवाली में 28 अगस्त को दंपति ने आत्मदाह कर लिया था। यह मामला प्रदेश भर में गूंजा और मथुरा पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी। इलाज के दौरान दंपति की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। पहले पति जोगेन्द्र की मौत हुई शनिवार को पत्नी की भी मौत हो गई। अभी यह मामला लोगों के दिमाग से हटा भी नहीं था कि कोसीकला में हुई इस घटना से सब को चौंका दिया।

यह भी पढ़ें- जब ऊर्जा मंत्री ने गाया रसिया, दिया ‘स्वच्छता ही सेवा' का संदेश, देखें वीडियो

आरोपित पक्ष धमका रहा था
घटनाक्रम के तहत शहर के मोहल्ला निकासा स्थित नाडुवास इलाके के निवासी सलीम की पुत्री समरीन की शादी मथुरा निवासी नाजिम से हुई थी। आरोप है कि उसने उसे समरीन को तीन तलाक दे दिया था। पीड़िता की मां फरीदा ने 9 अगस्त को थाना कोसीकलां में पति नाजिम सहित ससुर, सास, ननद, देवर पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में पुलिस अभी आगे नहीं बढ़ पाई थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपित पक्ष लगातार उन्हें धमका रहा था और राजीनामे का दबाव बना रहा था। इसको लेकर कई बार पुलिस से भी कहा लेकिन पुलिस इस मामले में हीला हवाली बरतती रही और कोई कार्यवाही नहीं की।

यह भी पढ़ें- VIDEO: फिरोजाबाद के टूंडला में 14 को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का करेंगे लोकार्पण

जहरीला पदार्थ खाया
रविवार को इसी बात को लेकर रविवार की सुबह वादी फरीदा पत्नी सलीम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसे बेहोश देखा तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां से उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। फरीदा के पति का आरोप है कि वे लोग एक महीने से थाने के चक्कर काट रहे हैं। एसएसपी के यहां भी शिकायत की, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।