
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा- वृन्दावन पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वृन्दावन हेलीपेड पर पार्टी कार्यकर्ताओं से करीब 10 मिनट तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भेंट करने के बाद परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम में शरद पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे। इसके बाद निकुंज वन में भाग लेकर वहां बने मानसी ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया। करीब एक घंटे यहां रुकने के बाद योगी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
बृज तीर्थ विकास का गठन
योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण कृपा धाम पहुंचे और यहां संतों से लगभग 30 मिनट तक मुलाकात की। इसके बाद निकुंज वन पहुंचे। निकुंज वन में योगी आदित्यनाथ करीब एक घंटे रुके। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वृन्दावन में संतों का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। संपूर्ण ब्रज क्षेत्र हम लोगों के लिए तीर्थ स्थली है और भगवान कृष्ण की लीला का अहसाल सम्पूर्ण क्षेत्र कराता है। मंच से सम्बोधन करते हुए श्री कृष्ण कृपा धाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस समय हम सरकार में हैं, ब्रज के विकास के लिए हमारी सरकार विशेष प्रयास कर रही है। सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र को विकसित करने के लिए हमने ब्रज विकास बोर्ड का गठन कर दिया है। विकास की शुरुआत हम वृन्दावन से करेंगे। योगी ने कहा कि विकास कराते समय आपकी भगवनाओं का ध्यान रखा जाएगा, धार्मिक आध्यात्मिक पहचान को बनाये रखते हुए विकास किया जाएगा।
योगी ने की संघ की जमकर तारीफ
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। देश राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सानिध्य और मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगा तो भारत का कोई भी बाल बांका नहीं कर सकेगा, यह मेरा दृढ़ विश्वास है। योगी ने कहा कि मैं इसी दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा हूं।
Published on:
07 Oct 2017 08:54 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
