
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 5 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार हैं।
Weather forecast उत्तर प्रदेश में अगले 12 घंटे बाद 45 जिलों में मानसून की अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 90 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
आरडब्ल्यूएफसी ने ट्वीट करके बताया कि देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, गुलौती, सियाना के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। ,
यह भी पढ़ें: मोदी के 9 साल पूरे, आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह, अग्निपथ के विरोध में लगे पोस्टर
दिल्ली का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
भारत के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में भी शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है और बाद में दिन में थोड़ी बारिश होने की उम्मीद है।
तमिलनाडु में मॉनसून की दस्तक के साथ ही राजधानी चेन्नई में गुरुवार को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई. इसके अलावा, तिरुपथुर जिले, वन्नियामबाड़ी, जोलारेट, अंबुर और अलंगयम सहित तमिलनाडु के कई हिस्सों में मंगलवार को मध्यम वर्षा हुई, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में जल-जमाव हो गया।
मानसून के आगमन के साथ ही दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी देश के कई हिस्सों में पहुंच चुका है।
Updated on:
24 Jun 2023 09:30 pm
Published on:
24 Jun 2023 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
