scriptमेरठ की इस अंगूठी में जड़े हैं 12638 हीरे, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम | 12638 diamonds are studded in a ring gets guinness book record | Patrika News
मेरठ

मेरठ की इस अंगूठी में जड़े हैं 12638 हीरे, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Highlights
– मेरठ के युवा सर्राफ हर्षित बंसल ने किया कमाल
– तोड़ा हैदराबाद के श्रीकांत का रिकॉर्ड
– गेंदे के फूल की आकृति की है अनोखी अंगूठी

मेरठDec 04, 2020 / 05:06 pm

lokesh verma

meerut3.jpg
मेरठ. मेरठ के एक युवा सर्राफ हर्षित बंसल ने एक अंगूठी में 12638 हीरे जड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। हजारों हीरे तराशकर अंगूठी तैयार करने वाले हर्षित विश्व के इकलौते व्यक्ति बन गए हैं। गेंदे की फूल की आकृति वाली इस अनोखी अंगूठी को जो भी देखता वह हैरान रह जाता हैै। बता दें कि 30 नवंबर को हर्षित ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- बैठक में बड़ा फैसला, अब दो नहीं पांच रनवे का होगा नोएडा ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट

बता दें कि हर्षित बंसल ने यह अगूठी शौकिया तौर पर बनाई थी। हर्षित के इस शौक ने एशिया के सबसे बड़े सर्राफा बाजार को विश्व पटल पर चका दिया है। हर्षित ने बताया कि इस अंगूठी काे तैयार करने में उन्हें तीन साल लगे हैं। हर्षित की इस अनोखी अंगूठी ने हैदराबाद के श्रीकांत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीकांत ने एक गोलाकार एब्सट्रेक्ट डिजायन में 7801 हीरे जड़ित अंगूठी बनाई थी। वहीं, हर्षित ने उनसे कहीं ज्यादा हीरे जड़कर यह नया रिकॉर्ड बनाया है। हर्षित का पूरा परिवार और मेरठ के सर्राफा कारोबारी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। हर्षित को रिकॉर्ड बनाने का प्रमाणपत्र मिल चुका है। हर्षित ने बताया कि अब जल्द ही वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम यहां आक उन्हें सम्मानित करेगी।
हर्षित ने बताया कि इस अनोखी अंगूठी में कुल आठ लेयर और 138 पत्तियां हैं, जिनमें हीरे लगे हुए हैं। उन्होंने बताय कि इसे बनाने में करीब तीन साल का समय लगा है। अंगूठी में लगाए गए सभी हीरे वीएसवीवीएस गुणवत्ता के नेचुरल और आईजीआई प्रमाणित हैं। उन्होंने इस अंगूठी का डिजायन तैयार किया था, जिसे सूरत में कंपनी के 28 कारीगरों ने साकार किया है।
हर्षित ने इस अंगूठी का नाम द मैरीगोल्ड डायमंड रिंग रखा है। इस अंगूठी का वजन 165.450 ग्राम है। वहीं, हीरों का वजन 38.08 कैरेट और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है। अंगूठी में लगी हर पत्ती का आकार और डिजायन एक-दूसरे से जुदा है। हर पत्ती में हीरे लगे हैं, जो समान आकार के हैं। अंगूठी आकार 3 इंच चौड़ा, 1.75 इंच ऊंचा है। हर्षित ने बताया कि महिलाएं इस अंगूठी को आराम से पहन सकती हैं। इतना ही नहीं अंगूठी की सुरक्षा लिए भी हर्षित ने खास प्रबंध किए हैं।

Hindi News/ Meerut / मेरठ की इस अंगूठी में जड़े हैं 12638 हीरे, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

ट्रेंडिंग वीडियो